{"_id":"5bedc6d4bdec2269377f8299","slug":"111542309588-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेजरों के बड़े पैमाने पर तबादले पर सीएम ने दिखाई सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेजरों के बड़े पैमाने पर तबादले पर सीएम ने दिखाई सख्ती
Updated Fri, 16 Nov 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
सीएम योगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यानथ ने निर्धारित समय सीमा बीतने के बाद होने वाले तबादलों के खेल पर सख्ती शुरू कर दी है। इसी क्रम में योगी ने वन विभाग मुख्यालय द्वारा तैयार की गई भारी भरकम 213 रेंजरों की तबादला सूची जारी करने पर रोक लगा दी है। हालांकि उन्होंने सिर्फ 74 रेंजरों को नई तैनाती देने की अनुमति दी है, जिन्हें हाल में ही रेंजर पद पर प्रोन्नति मिली है।
सूत्रों के मुताबिक हाल ही में रेंजर पद पर प्रोन्नति पाए 74 वन रक्षकों को नई तैनाती दी जानी थी। मुख्यालय स्तर पर 74 के स्थान पर 213 रेंजरों के तबादले की सूची तैयार कर अनुमोदन के लिए मुख्यमंत्री के पास भेज दी गई।
मुख्यमंत्री ने पूछा कि समय सीमा बीतने के बाद इतनी संख्या में रेंजरों का तबादला किस आधार पर किया जा रहा है। इस पर अधिकारियों ने बताया कि तबादला सीजन में पौधरोपण अभियान सहित वन विभाग के कई कार्यक्रम चल रहे थे, इसलिए तबादले नहीं हो सके थे। इस तर्क से असंतुष्ट मुख्यमंत्री ने 213 रेंजरों की तबादला सूची जारी नहीं करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभाग को नव प्रोन्नत 74 रेंजरों को ही नई तैनाती देने का प्रस्ताव तैयार कर पेश करने को कहा है। इसके साथ ही उनकी तैनाती अति पिछड़ा घोषित 8 जिलों में करने के निर्देश दिए हैं।