फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   सात गांवों का संपर्क कटा, छह हजार लोग फंसे

सात गांवों का संपर्क कटा, छह हजार लोग फंसे

Wed, 04 Jul 2018 11:32 PM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
सात गांवों का संपर्क कटा, छह हजार लोग फंसे
बहराइच/महसी। तराई व नेपाल के पहाड़ों पर रुक-रुक कर हो रही बारिश से घाघरा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बुधवार सुबह घाघरा नदी महसी क्षेत्र में उफान पर आ गई।
विज्ञापन


टापू पर बसे सात गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है। यहां छह हजार लोग फंसे हैं। कायमपुर-सांवलपुरवा संपर्क मार्ग पर भी आवागमन ठप हो गया है।

एल्गिन ब्रिज पर घाघरा नदी खतरे के निशान से महज 15 सेंटीमीटर दूर है। देर शाम तक नदी लाल निशान पार कर सकती है। तटवर्ती इलाकों में अफरातफरी की स्थिति है।
विज्ञापन


लोगों ने आशियाना उजाड़ना शुरू कर दिया है। कटान के कारण भोर से दोपहर तक चार मकान घाघरा में समाहित हो चुके हैं।

घाघरा नदी एकबार फिर महसी, कैसरगंज और नानपारा क्षेत्र में कहर बरपाने लगी है। केंद्रीय जलायोग संस्थान घाघराघाट की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार शाम चार बजे नदी का जलस्तर 105.901 मीटर मापा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खतरे के निशान से महज 15 सेंटीमीटर दूर है। जलस्तर पांच सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। ऐसे में देर शाम तक नदी खतरे का निशान पार कर सकती है।

जलस्तर में इजाफा होने से नदी के उस पार बसे ग्राम पंचायत गोलागंज के मजरा बरुआ बेहड़, अहिरनपुरवा, लोनियनपुरवा, सिंघापुरवा, मंहगूपुरवा, राजापुरवा और नयापुरवा इसकी चपेट में आ गए हैं।

इन ग्रामीणों के निकलने का रास्ता नहीं बचा है। लगभग छह हजार की आबादी फंसी है। नाव की भी व्यवस्था नहीं हो सकी है। प्रशासनिक दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं।

उधर, कायमपुर के पास नदी के उफनाने से कायमपुर-सांवलपुरवा संपर्क मार्ग पर पानी चल रहा है। इससे तटबंध की ओर आने का रास्ता बंद हो गया है। ग्रामीण परेशान हैं। जलस्तर बढ़ने के साथ ही नदी तेजी से कटान कर रही है।


नदी में समाये चार मकान
प्रधानपुरवा गांव में 30 मकान थे। लेकिन पिछले वर्ष 25 मकान कट गए। सिर्फ पांच मकान बचे हैं। उनमें भी गांव निवासी रामतेज के घर को बुधवार भोर में नदी की लहरों ने लील लिया।

गोलागंज में तीन ग्रामीणों के मकान नदी में समाहित हुए हैं। सूचना पाकर राजस्व निरीक्षक रामचंदर गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed