{"_id":"5b29372d4f1c1b614d8b72f6","slug":"111529427757-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉयोमीट्रिक अटेंडेंस ने फिर किया परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉयोमीट्रिक अटेंडेंस ने फिर किया परेशान
Updated Tue, 19 Jun 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। पुलिस भर्ती परीक्षा मंगलवार को जिले के तीन परीक्षा केंद्रों पर हुई। दूसरे दिन 4704 में से 4150 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। डीआईजी ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। बॉयोमीट्रिक अटेंडेंस ने दूसरे दिन भी परेशान किया।
पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए जिले में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। मोहल्ला बख्शीपुरा स्थित महात्मा बुद्ध विद्यापीठ इंटर कॉलेज, खुटेहना के पंडित अशोक मिश्र स्मारक महाविद्यालय और बलभद्र सिंह महाविद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। गहमागहमी के बीच मंगलवार को भी दो पालियों में परीक्षा का आयोजन किया गया।
परीक्षा के नोडल अधिकारी एएसपी सिटी अजय प्रताप ने बताया कि मंगलवार को 4150 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी हैं। वहीं सोमवार को हुई परीक्षा में 4161 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।
विज्ञापन
भेजी गई ओएमआर शीट
नोडल अधिकारी अजय प्रताप ने बताया कि परीक्षा के बाद तीनों परीक्षा केंद्रों की दो दिन की 8311 की ओएमआर शीट को पुलिस लाइंस के गारद में एकत्र किया गया है।
इसके बाद परीक्षा कराने वाली कार्यदाई संस्था टीसीएस (टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज) की देखरेख में एक निरीक्षक की अगुवाई में डबल लॉक के वाहन से सभी शीट को लखनऊ मुख्यालय भेजा गया है। देर शाम तक वाहन को रवाना कर दिया गया है।