{"_id":"5b18292b4f1c1ba16e8b6895","slug":"111528310059-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री योगी कल करेंगे जिले का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री योगी कल करेंगे जिले का दौरा
Updated Thu, 07 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्या ज्ञान स्कूल में प्रधानों से सीधा करेंगे संवाद, बम्हेरा में लगेगी चौपाल
सीतापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 8 जून को जिले में आ रहे हैं। सीएम यहां ग्राम प्रधानों से सीधा संवाद करेंगे। इसके बाद कुछ योजनाओं का लोकार्पण कर बम्हेरा गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से रूबरू होंगे। चौपाल में ग्राम स्वराज योजना की जमीनी हकीकत सीएम परखेंगे।
सीएम के आगमन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। जिलाधिकारी शीतल वर्मा ने आगमन स्थल और बम्हेरा गांव का जायजा लेकर तैयारियां मुकम्मल करने के निर्देश मातहतों को दिए हैं। सीएम का प्रोग्राम फाइनल होते ही अफसरों ने विद्या ज्ञान स्कूल और बम्हेरा में डेरा डाल दिया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 8 जून की दोपहर 2:30 बजे हेलीकॉप्टर से विद्या ज्ञान स्कूल सुरैंचा पहुंचेंगे। विद्या ज्ञान में सीएम जिले के ग्राम प्रधानों से सीधा संवाद करने के बाद कई योजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री ब्लॉक कसमंडा के बम्हेरा गांव में चौपाल लगाकर ग्राम स्वराज योजना की जमीनी हकीकत परखेंगे।
विज्ञापन
सायं 5:45 बजे विद्या ज्ञान से हेलीकॉप्टर द्वारा लखनऊ के लिए उड़ान भरेंगे। सीएम के दौरे को लेकर बुधवार को बम्हेरा में सड़कों की मरम्मत, साफ-सफाई और रंग-रोगन का काम शुरू करा दिया गया है। विद्या ज्ञान स्कूल में भी प्रधानों से संवाद, लोकार्पण की तैयारियों के अलावा सुरक्षा इंतजाम चाक-चौबंद बनाने की रणनीति तय की जा रही है।
बुधवार को विद्या ज्ञान स्कूल और बम्हेरा में अफसरों की आवाजाही लगी रही। अपर जिलाधिकारी विनय पाठक ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन का प्रोग्राम मिल गया है।