{"_id":"5af5c8d84f1c1bd7408b47c3","slug":"111526057176-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में फेंका बम, दो छप्परों में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के विवाद में फेंका बम, दो छप्परों में लगी आग
Updated Fri, 11 May 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटियाथोक (गोंडा)। थाना क्षेत्र के तकिया गांव में शुक्रवार की दोपहर जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में बवाल चल रहा था। इसी बीच पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हो गया। मगर पुलिसकर्मियों के जाते ही एक पक्ष के लोगों ने बम फेंक दिया। हालांकि बम से कोई घायल नहीं हुआ, मगर बम फटने से दो छप्परों में आग लग गई। बम की धमाके की आवाज सुनकर पुलिसकर्मी गांव में लौट आए। पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ कर रही है।
इटियाथोक थाना क्षेत्र के तकिया गांव की रहने वाली रन्ना पत्नी तहव्वर और जलालुद्दीन के बीच दीवार को लेकर विवाद चल रहा था। तहव्वर पूर्व ग्राम प्रधान व जलालुद्दीन मौजूदा ग्राम प्रधान के समर्थक बताए जा रहे हैं। दोनों पक्षों में पहले से तनातनी चल रही है। रन्ना ने बताया कि दोपहर में जलालुद्दीन ने अपने साथियों के साथ स्टे का हवाला देते हुए दीवार को गिराना शुरू कर दिया। इसी बीच किसी ने बम फेंक दिया। जिससे गांव के नसरुद्दीन और रजाउद्दीन के छप्पर में आग लग गई। इससे दोनों घरों के सामने रखे छप्पर जलकर राख हो गए। गांव वालों ने किसी तरह से आग बुझाई। हालांकि बम फेंके जाने से कोई घायल नहीं हुआ है। बवाल की सूचना पर थानाध्यक्ष इटियाथोक दुर्गेश सिंह ने मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए छह लोगों को हिरासत में ले लिया। मौके पर एक पॉलीथीन में 12 देशी बम बरामद किए गए। पकड़े गए लोगों को पुलिस थाने ले आई है, जिनसे पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।