फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   गन्ना लोड ट्रॉली से टकराई एसयूवी, 10 घायल

गन्ना लोड ट्रॉली से टकराई एसयूवी, 10 घायल

Sat, 07 Apr 2018 11:49 PM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
गन्ना लोड ट्रॉली से टकराई एसयूवी, 10 घायल
सभी हरदोई जिले के निवासी, पिसावां के हुसैनपुर के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

पिसावां (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात एक एसयूवी गन्ना लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। इस हादसे में एसयूवी सवार 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पिसावां सीएचसी में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने नाजुक हालत देख चार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कार सवार सभी लोग महोली में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।

हरदोई जिले के कस्बा बेनीगंज निवासी समीउद्दीन परिवार के साथ एसयूवी से एक कार्यक्रम में शामिल होने कस्बा महोली आया था। यहां कार्यक्रम निपटाने के बाद वह कार से वापस घर के लिए चल दिया। रास्ते में पिसावां थाना क्षेत्र के हुसैनपुर के पास कार सड़क पर खड़ी गन्ना लोड ट्रॉली से टकरा गई।
विज्ञापन


इससे कार में सवार समीउद्दीन (30), परिवार की शहनाज (19), गुफरान (10), तैयब (4), फ्राहजेब (5), रजिया (23), अलाउद्दीन (28), इमरान (5), शाद (3) व कार चालक गुड्डू (30) गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय नागरिकों ने आननफानन घायलों को कस्बे की सीएचसी पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने रजिया, समीउद्दीन, अलाउद्दीन व गुड्डू की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेकाबू ट्रक पलटा, चालक व खलासी घायल
रेउसा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे चालक व खलासी घायल हो गए। दोनों को क्षेत्र के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शामली जिले के जिनजाना निवासी ट्रक चालक अनीस व खलासी शहजाद ट्रक में मुर्गी का दाना लेकर कहीं जा रहे थे। रेउसा-बहराइच मार्ग पर परसपुर गांव के निकट ट्रक पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed