{"_id":"5abd23a64f1c1bee618b4608","slug":"111522344870-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी के नाम से बना लिया फेसबुक पेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी के नाम से बना लिया फेसबुक पेज
Updated Thu, 29 Mar 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमएलसी के नाम से बना लिया फेसबुक पेज
गौरीगंज। कांग्रेस नेता व विधान परिषद सदस्य दीपक सिंह के नाम पर किसी ने फेसबुक पेज बना लिया। इसकी जानकारी मिलने पर परेशान एमएलसी ने इसके दुरुपयोग की आशंका को लेकर फेसबुक पेज पर दर्ज नंबर पर तहकीकात की कोशिश की।
कामयाबी नहीं मिलने पर उनके जनसंपर्क कार्यालय के प्रभारी ने इसकी शिकायत एसपी से की है। एसपी ने मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी है।
कांग्रेस नेता व एमएलसी दीपक सिंह अमेठी जिले के सेंवई हेमगढ़ के रहने वाले हैं। कुछ दिनों पहले किसी ने इनके नाम का फर्जी फेसबुक अकाउंट बना लिया था।
एमएलसी का फेसबुक पेज और उसके मैसेज देख उनके कुछ परिचितों को संदेह हुआ। एमएलसी के मित्रों ने इस संबंध में उन्हें जानकारी दी।
इस पर एमएलसी सकते में आ गए। उन्होंने इस तरह के किसी फेसबुक अकाउंट के संचालन से मना किया। साथ ही संबंधित पेज पर पड़े नंबर पर संपर्क की कोशिश की।
कई बार फोन मिलाने के बाद भी जब रिस्पांस नहीं मिला तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से करने का निर्णय लिया।
बृहस्पतिवार को एमएलसी के जनसंपर्क कार्यालय प्रभारी राजेश पाठक ने एसपी कुंतल किशोर से मुलाकात कर शिकायती पत्र सौंपा।
राजेश ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर उक्त फेसबुक एकाउंट बंद कराने के साथ ही आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
एसपी ने क्राइम ब्रांच की आईटी सेल को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि, मामले में छानबीन कर उचित कार्रवाई की जाएगी।