फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   दबंगों ने किशोरी से की छेड़छाड़, विरोध पर परिवारीजनों को पीटा

दबंगों ने किशोरी से की छेड़छाड़, विरोध पर परिवारीजनों को पीटा

Tue, 30 Jan 2018 12:02 AM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
दबंगों ने किशोरी से की छेड़छाड़, विरोध पर परिवारीजनों को पीटा
बाद में किशोरी के पिता को बंधक बना वैन में डाला
विज्ञापन

पिसावां (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में एक दलित परिवार की किशोरी से छेड़छाड़ और परिवारीजनों से मारपीट का मामला सामने आया है। इसमें दबंगों ने किशोरी से पहले छेड़छाड़ की फिर उसकी व उसके परिवार की जमकर पिटाई की। दबंगों का जी इतने से नहीं भरा तो उन्होंने किशोरी के पिता को वैन में डाल लिया और चार घंटे तक उनको सड़कों पर घूमते रहे।

इसके बाद पिता को मुंह न खोलने की धमकी देते हुए सड़क पर फेंक दिया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामला दो समुदायों के बीच का होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति है। हालांकि पुलिस सबकुछ सामान्य बता रही है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव की दलित किशोरी (16) सोमवार की सुबह घर के बाहर बैठकर अलाव ताप रही थी। इसी बीच गांव का राशिद वहां पर पहुंच गया। जो किशोरी से छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी ने विरोध किया, तो राशिद उसकी पिटाई करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह देख किशोरी शोर मचाती हुई घर में घुस गई। पीछे-पीछे राशिद घर में घुस गया और वहां भी मारपीट करने लगा। परिवार ने विरोध किया, तो राशिद परिवार से भी उलझ गया। इसी बीच राशिद के परिवारीजन मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने परिवार को पीटना शुरू कर दिया।

दबंगों का जी इतने से नहीं भरा। उन्होंने किशोरी के पिता को सरेआम पीटते हुए वैन में डाल लिया और परिवार को धमकी दी, कि अगर कहीं शिकायत की, तो किशोरी के पिता का कत्ल कर दिया जाएगा। दबंग किशोरी के पिता को वैन में डालकर क्षेत्र की सड़कों पर इधर-उधर घुमाते रहे।

इस दौरान वैन में भी किशोरी के पिता की पिटाई की। करीब चार घंटे बाद पिता को मुंह न खोलने की धमकी देते हुए पिसावां क्षेत्र में ही सड़क पर फेंक दिया और मौके से भाग गए। दबंगों के चंगुल से छूटने के बाद पीड़ित परिवार के साथ थाने पहुंचा और पुलिस से आपबीती सुनाई।


किशोरी की मां ने आरोपियों के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दी है। थानाध्यक्ष जयशंकर सिंह ने बताया कि मामले में राशिद, मुन्ने, आशू, जमील व इरफान आदि के खिलाफ दलित एक्ट, पास्को एक्ट, छेड़छाड़, मारपीट आदि की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed