फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   बहराइच में सम्पत्ति विवाद में बेटे को पिता व भाई ने पीटकर मार डाला

बहराइच में सम्पत्ति विवाद में बेटे को पिता व भाई ने पीटकर मार डाला

Fri, 19 Jan 2018 02:12 AM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
बहराइच में सम्पत्ति विवाद में बेटे को पिता व भाई ने पीटकर मार डाला
सांकेत‌िक च‌ित्र
नानपारा (बहराइच)। संपत्ति विवाद ने रिश्तों को तार-तार कर दिया। रुपये के लिए बेटे को पिता व भाई ने पीट-पीट कर मार डाला। हत्या के बाद से आरोपी पिता व छोटा भाई फरार है।
विज्ञापन


वारदात करौंदा गांव में हुई। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

कोतवाली नानपारा अंतर्गत करौंदा गांव निवासी बुधई (35) बंटवारा कर पत्नी के साथ अलग रह रहा था। घर में पुश्तैनी 15 बीघा जमीन थी। इस जमीन पर बुधई के अलावा उसके पिता सोहन और छोटा भाई रामू काबिज है।
विज्ञापन


सोहन ने चार दिन पूर्व क्षेत्र के बैंक से खेत के कागजात लगाकर एक लाख 80 हजार रुपये का कर्जा लिया। इसकी जानकारी बुधई को हुई तो वह पिता से कर्जा में हिस्सा मांगने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बात पिता सोहन और उसके छोटे भाई रामू को नागवार गुजरी। बुधई की पत्नी धनदेई उर्फ गुड़िया ने बताया कि कर्ज में हिस्सेदारी को लेकर तीन दिन से विवाद हो रहा था।

दो दिन पूर्व ससुर और देवर ने पति को मारा पीटा। लेकिन पति ने हिस्सा मांगना जारी रखा। इसी मामले को लेकर गुरुवार सुबह फिर ससुर व देवर घर पर आ धमके। विवाद बढ़ने पर दोनों ने पति को पीट-पीट कर मार डाला।


मृतका की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने सोहन और रामू को नामजद करते हुए केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे ने कहा कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed