फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार, ट्रेनें ढाई घंटे तक लेट

कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार, ट्रेनें ढाई घंटे तक लेट

Wed, 17 Jan 2018 01:08 AM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार, ट्रेनें ढाई घंटे तक लेट
- फोटो : amar ujala
बहराइच। कोहरे का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को कोहरे के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। ट्रेनें ढाई घंटे तक लेट रही। गलन से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा।
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिन में भी धूप न निकलने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्कूल खुलने से छात्र-छात्राएं ठिठुरते हुए घर से निकलने को मजबूर रहे।
विज्ञापन


तराई में ठंड और कोहरे का असर कम नहीं हो रहा है। मंगलवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शहर का न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यही स्थिति ग्रामीण क्षेत्र में भी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। भोर के समय से पड़ रहे भीषण कोहरे की वजह से आवागमन पर खासा असर पड़ा।

बहराइच होकर नेपालगंज रोड, बरेली, मैलानी मार्गों पर चलने वाली रेल गाड़ियां दो से ढाई घंटे देर से संचालित हुईं। सड़क मार्ग भी कोहरे के कारण प्रभावित रहा।


घने कोहरे के कारण सड़क पर कुछ भी दिखाई नहीं पड़ रहा था। वाहनों की रफ्तार बहराइच-लखनऊ मार्ग, बहराइच-गोंडा व बहराइच-बलरामपुर मार्ग पर काफी धीमी रही।

लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में कई घंटे लगे। नगर में भी लोगों को कोहरे से परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगे आने वाले दिनों में भोर व शाम को कोहरा पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed