फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   पहली बार मतपत्रों में होगा नोटा का ऑप्शन

पहली बार मतपत्रों में होगा नोटा का ऑप्शन

Sun, 22 Oct 2017 11:47 PM IST
Updated Sun, 22 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
पहली बार मतपत्रों में होगा नोटा का ऑप्शन
बाराबंकी। इलेक्ट्रिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की तरह ही इस बार के नगर निकाय चुनाव में प्रयोग होने वाले मतपत्रों में भी नोटा (नॉन ऑफ द एबब) का ऑप्सन दिया जा रहा है। नगर निकाय चुनाव में यह प्रक्रिया पहली बार मतपत्रों में की जा रही है। इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। नवंबर माह में प्रस्तावित नगर निकाय चुनाव में मतपत्रों के माध्यम से चुनाव कराए जाने के निर्देश निर्वाचन आयोग ने दिए है। लेकिन इस बार मतपत्रों के माध्यम से होने वाले मतदान में प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न व नाम के साथ ही एक नोटा का भी ऑप्सन दिया जाएगा। फिलहाल नोटा का प्रयोग सिर्फ लोक सभा और विधान सभा चुनाव में ईवीएम में ही होता है। इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग ने एक पत्र जारी कर जिला प्रशासन को इससे अवगत कराकर दिशा निर्देश जारी किए है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, नगरीय निकाय राजीव कुमार सिंह ने कहा कि इस बार निर्वाचन आयोग ने मतपत्रों में नोटा का ऑप्सन दिया है। मतदाता इसका प्रयोग भी कर सकेगा। निकाय चुनाव में यह पहली बार हो रहा है। उधर वार्डो में बढ़ोत्तरी के चलते इस बार नगर पालिका का नामांकन जनेस्मा में कराए जाने की तैयारी की जा रही है। जिला प्रशासन इस बार नगर पालिका के अध्यक्ष व सभासद पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया तहसील नवाबगंज की बजाय जवाहरलाल नेहरु परास्नातक महाविद्यालय(जनेस्मा) में कराए जाने की तैयारी की जा रही है। अध्यक्ष पद के लिए जहां एक रिटर्निंग आफिसर के साथ ही एक एआरओ व अन्य स्टॉफ रहेगा वहीं सदस्य पद के लिए होने वाले नामांकन पर हर पांच वार्ड पर एक रिटर्निंग ऑफिसर व एक एआरओ की नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed