{"_id":"5fea3ebc8ebc3e3fc315322a","slug":"111-passengers-returned-from-britain-are-corona-negative-lko-city-news-lko5571132197","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन से लौटे 114 में से 111 की रिपोर्ट निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रिटेन से लौटे 114 में से 111 की रिपोर्ट निगेटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बचे तीन यात्रियों की रिपोर्ट आज आने की उम्मीद
ब्रिटेन से लखनऊ लौटे 114 यात्रियों में से 111 की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। तीन यात्रियों की रिपोर्ट आनी बाकी है। मालूम हो कि ब्रिटेन में कोरोना का नया स्ट्रेन सामने आने से दुनिया भर में हड़कंप मच गया। इसके बाद 23 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच भारत लौटे यात्रियों की ट्रैकिंग की जा रही है। इनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर जीनोम सिक्वेंस चेक कर स्ट्रेन का पता लगाया जाएगा।
इस क्रम में लखनऊ लौटे 268 यात्रियों की सूची केन्द्र सरकार ने लखनऊ जिला प्रशासन को उपलब्ध कराई है। इनमें 23 नवम्बर से आठ दिसंबर के बीच आने वाले 130 यात्री हैं। इन्हें 28 दिन के लिए घर में क्वारंटीन कर बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी गई है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एमके सिंह ने बताया कि 9 से 21 दिसम्बर के बीच लौटे 138 यात्रियों में से 24 अन्य जिलों के थे। इनमें से लखनऊ लौटे 114 यात्रियों में से 111 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। तीन की रिपोर्ट मंगलवार को आने की उम्मीद है।