फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   111 ips officers to get promotion in uttar pradesh.

नए साल में 52 आईपीएस व 59 पीपीएस अफसरों को मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Tue, 25 Dec 2018 04:45 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 25 Dec 2018 04:45 PM IST
विज्ञापन
111 ips officers to get promotion in uttar pradesh.
प्रतीकात्मक तस्वीर

विभागीय पदोन्नति समिति ने पुलिस विभाग के 111 अधिकारियों को नए साल में प्रमोशन का तोहफा दिया है। इसमें भारतीय पुलिस सेवा के 52 अधिकारी और प्रांतीय पुलिस सेवा के 59 अधिकारी शामिल हैं।

विज्ञापन


मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई समिति की बैठक में 1988 बैच के आईपीएस और पीएसी के एडीजी राज कुमार विश्वकर्मा को डीजी, लखनऊ के आईजी रेंज सुजीत कुमार पांडेय, बरेली के आईजी रेंज डीके ठाकुर, मुरादाबाद के आईजी रेंज बीके सिंह और लोक शिकायत में आईजी राजा श्रीवास्तव को एडीजी के पद पर प्रोन्नत किया गया है।
विज्ञापन


यह सभी 1994 बैच के आईपीएस हैं। इसके अलावा 2001 बैच के आईपीएस डीआईजी बस्ती आशुतोष कुमार, डीआईजी कानून व्यवस्था प्रवीण कुमार, डीआईजी पीटीसी सीतापुर ज्ञानेश्वर तिवारी, डीआईजी सहारनपुर शरद सचान और डीआईजी फैजाबाद ओंकार सिंह प्रमोशन के बाद आईजी बन जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह बनेंगे एसएसपी से डीआईजी

एसएसपी से डीआईजी बनने वाले अधिकारियों में 2005 बैच के अधिकारी शामिल हैं। इसमें से प्रमोशन के लिए जिन 28 अधिकारियों के नामों पर विचार किया गया उसमें मंजिल सैनी, आरके भारद्वाज, उपेंद्र कुमार अग्रवाल, जे रविंदर गौड़, दीपक कुमार, सुभाष चंद्र दूबे, अखिलेश कुमार, विनय कुमार यादव शामिल हैं। इसी तरह हीरा लाल, संजय कक्कड़, अरविंद सेन, शिवशंकर सिंह, दिनेश पाल सिंह, राकेश सिंह, वीपी श्रीवास्तव, उमेश कुमार सिंह, आरपी पांडेय, राजेश पांडेय, बीडी शुक्ला, श्रीपर्णा गांगुली, बलिकरन यादव, पूनम श्रीवास्तव, राम लाल वर्मा, अनिल कुमार, हरीश कुमार, हरि नारायण सिंह, दिलीप कुमार और केबी सिंह के नाम शामिल हैं।

2019 के अंत तक यह भी होंगे प्रमोट
प्रोन्नति समिति ने 31 दिसंबर 2019 तक रिक्त हो रहे पदों के लिए भी एडवांस डीपीसी की है। इसमें 1988 बैच के आईपीएस एडीजी कानून व्यवस्था आनंद कुमार पहली जुलाई को डीजी बन जाएंगे। वहीं, आईजी एटीएस असीम अरुण इसी महीने एडीजी हो जाएंगे।

18 पुलिस उपाधीक्षक बनेंगे अपर पुलिस अधीक्षक

आईपीएस अधिकारियों के बाद पीपीएस अधिकारियों की भी डीपीसी हुई। इसमें 2001 बैच के शेष रह गए 21 अफसरों में से 18 को प्रमोशन देने का निर्णय लिया गया। इस बैच के जो अफसर सीओ से अपर पुलिस अधीक्षक बनेंगे उसमें एसटीएफ में तैनात सत्यसेन यादव और एटीएस में तैनात दिनेश पुरी शामिल हैं।

विजय त्रिपाठी, शैलेंद्र लाल, आलोक कुमार जायसवाल, रविंद्र कुमार वर्मा, उमेश कुमार यादव, राधे श्याम राय, श्रीपाल यादव, संजय कुमार, सत्यम, विवेक चंद्रा, सीताराम, जोगेंद्र लाल, श्रीश चंद्रा, राम अर्ज, राहुल कुमार द्वितीय और अनिल कुमार सिंह का नाम शामिल है। इस बैच के राहुल मिश्रा, अनुराग दर्शन और धर्मेंद्र कुमार का लिफाफा बंद होने के कारण इन्हें प्रोन्नति का लाभ नहीं मिल सकेगा।

41 अपर पुलिस अधीक्षक को उच्च श्रेणी का वेतनमान
अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के 41 अफसरों को भी प्रमोशन का लाभ मिलेगा। इसमें 6 अपर पुलिस अधीक्षकों को उच्चतर वेतन मान, 16 को विशेष श्रेणी वेतनमान प्रथम और 19 को विशेष श्रेणी वेतन मान द्वितीय का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed