फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   1100 crore rupees spend on lucknow infrastructure

1100 करोड़ रुपए से चमकेगी लखनऊ की सूरत?

Tue, 18 Aug 2015 03:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Tue, 18 Aug 2015 03:51 PM IST
विज्ञापन
1100 crore rupees spend on lucknow infrastructure

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आम बजट की तरह अनुपूरक बजट में भी राजधानी पर जमकर दरियादिली दिखाई है। अपने ड्रीम प्रोजेक्ट मेट्रो रेल व आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के लिए बजट तो दिया ही नई योजनाओं के लिए भी झोली खोल दी।

विज्ञापन


सरकार ने राजधानी को अनुपूरक बजट में 1100 करोड़ रुपये से ज्यादा देने का प्रस्ताव किया है। अनुपूरक बजट में मेट्रो के काम को आगे बढ़ाने के लिए सरकार ने एलएमआरसी को अंशपूजी के लिए 200 करोड़ रुपये देने का प्रस्ताव किया है।
विज्ञापन


वहीं आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के लिए 300 करोड़ रुपये मिलेंगे। सरकार ने लखनऊ से बलिया वाया आजमगढ़ एक्सप्रेस-वे को भी आगे बढ़ाने की पहल की गई है। गोमती के चैनेलाइजेशन और कैंसर संस्थान के निर्माण के लिए 100-100 करोड़ मिलेंगे तो गोमती में रेगुलेटर के लिए भी सरकार पैसा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूबे के पांच शहरों में एचपी इंडिया के प्रशिक्षण केंद्र स्थापित कराने का प्रस्ताव है। इसमें गोरखपुर, आगरा, कन्नौज के अलावा लखनऊ भी शामिल है। अनुपूरक बजट में शारदा नहर के दोनों ओर फैजाबाद रोड से सुल्तानपुर रोड के बीच तीन-तीन लेन की सड़क का प्रस्ताव है। इसके लिए 80 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

पुनर्वास विवि को 15 करोड़ मिलेंगे

1100 crore rupees spend on lucknow infrastructure

सीएसआई टॉवर की मरम्मत के लिए एक करोड़ रुपये,राजभवन को भी मिलेगा पैसा शासन ने राजभवन और सिविल सर्विसेज इंस्टीट्यूट के मरम्मत व अन्य निर्माण कार्यों के लिए सवा करोड़ रुपये देने का प्रस्ताव किया है।

सीएसआई टावर गोमतीनगर की मरम्मत के लिए 25 लाख रुपये और राजभवन परिसर में निर्माण कार्य के लिए एक करोड़ रुपये दिए जाएंगे। अरबी फारसी मदरसों के सेवनिवृत्त शिक्षकों व शिक्षणेतर कर्मियों की पेंशन, पारिवारिक पेंशन और ग्रेच्युटी के भुगतान के लिए 3.50 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

हाईकोर्ट की बिल्डिंग को 200 करोड़

गोमतीनगर में बन रही हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ की बिल्डिंग के लिए 200 करोड़ और मिलेंगे तो इंस्पेक्शन एवं सांइटिफिक सेंटर की स्थापना के लिए 5 करोड़ 15 लाख 76 हजार रुपये का प्रस्ताव है।

वहीं छतर मंजिल स्मारक को पर्यटन एवं सांस्कृतिक संकुल के रूप में विकसित करने के लिए एक करोड़ रुपये का प्रस्ताव है तो विभूतिखंड स्थित पराग केंद्र के आधुनिकीकरण के लिए पीसीडीएफ को 10 करोड़ मिलेंगे।

मलिहाबाद में खास आम मंडी

1100 crore rupees spend on lucknow infrastructure

युवाओं के तकनीकी कौशल के विकास के लिए आईईटी परिसर में स्किल्स इंस्टीट्यूट की स्थापना होगी। इसके लिए 5 लाख रुपये मिलेंगे। विकास प्राधिकरणों की अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए 50 करोड़ रुपये का बंदोबस्त किया गया है। इसमें लखनऊ विकास क्षेत्र भी शामिल है।

मलिहाबाद में आम की विशेष फलमंडी के लिए 10 करोड़ है तो लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज,गोमतीनगर के लिए 25 करोड़। सरकार ने सूबे में दो थीम पार्क का प्रस्ताव किया है इसमें वाराणसी के साथ लखनऊ भी शामिल है। लखनऊ सहित प्रदेश के छह मंडलों में जन विश्लेषक प्रयोगशालाओं के निर्माण व उपकरणों की खरीद की योजना है।

20.36 करोड़ में खाली कराएंगे चक गंजरिया

सीजी सिटी स्थित चक गंजरिया क्षेत्र में स्थापित भवनों और सुविधाओं को बाराबंकी के निबलेट व राजधानी के महानगर में स्थापित करने का काम तेजी से पूरा करने के लिएसरकार ने 20.36 करोड़ रुपये देने का फैसला किया है। निबलेट के लिए 19 करोड़ 88 लाख 57 हजार रुपये और महानगर के लिए 47 लाख 85 हजार रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे।

सरकार ने डॉ.शकुंतला मिश्रा, राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के अधूरे काम को आगे बढ़ाने के लिए पैसे की कमी पूरी कर दी है। विश्वविद्यालय परिसर में विशिष्ट स्टेडियम के निर्माण के लिए जरूरी 5 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। परिसर में कृत्रिम अंग एवं पुनर्वास केंद्र की स्थापना के लिए 10 करोड़ रुपये और मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed