फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   11 trains of Ayodhya route will pass through Rae Bareli

Lucknow News: अयोध्या रूट की 11 ट्रेनें रायबरेली होकर गुजरेंगी

Fri, 31 Mar 2023 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 31 Mar 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
11 trains of Ayodhya route will pass through Rae Bareli
रायबरेली। अयोध्या रूट के उपखंड रुदौली-बड़ागांव-देवराकोट-सोहावल रेलवे स्टेशन के बीच एक अप्रैल से नॉन-इंटरलॉकिंग का काम होना है। इसके लिए अयोध्या रूट की कुछ ट्रेनें निरस्त हैं तो कई गाड़ियों का मार्ग बदला गया है। इनमें 11 गाड़ियां एक से नौ अप्रैल तक रायबरेली के रास्ते होकर चलेंगी। इससे रायबरेली से गुजरने वाली नियमित रेलगाड़ियों का संचालन भी प्रभावित होगा।
विज्ञापन


वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने बताया कि हावड़ा से ऋषिकेश (अपडाउन), धनबाद से फिरोजपुर छावनी (अपडाउन) व कोलकाता से जम्मू तवी जाने वाली ट्रेनों को एक से नौ अप्रैल तक अयोध्या रूट के बजाए रायबरेली होकर चलाया जाएगा। टाटा नगर से अमृतसर जाने वाली ट्रेन तीन व पांच अप्रैल को, अमृतसर से टाटा नगर जाने वाली ट्रेन पांच व सात अप्रैल को, ओखा से गुवाहाटी जाने वाली ट्रेन सात अप्रैल को, गुवाहाटी से ओखा जाने वाली ट्रेन तीन अप्रैल को, गांधीधाम से कामाख्या जाने वाली ट्रेन आठ अप्रैल को, कामाख्या से गांधीधाम जाने वाली ट्रेन पांच अप्रैल को रायबरेली के रास्ते होकर चलेगी।
विज्ञापन


चार घंटे विलंब से आई अर्चना एक्सप्रेस
ट्रेनों की लेटलतीफी में कुछ सुधार हुआ है, लेकिन कई गाड़ियां अभी भी विलंब से चल रही हैं। गुरुवार को जम्मू तवी से पटना जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस लगभग चार घंटे देर से आई। लंबी दूरी की यह गाड़ी सबसे ज्यादा लेट रही। लंबी दूरी की ट्रेनों में देहरादून से वाराणसी जाने वाली जनता मेल करीब एक घंटे, हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल पौन घंटे, शक्ति नगर से टनकपुर जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस पौन घंटे देर से आई। कम दूरी की गाडिय़ों में प्रतापगढ़ से कानपुर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस पौन घंटे, प्रयागराज संगम से लखनऊ जाने वाली गंगा गोमती एक्सप्रेस पौन घंटे, लखनऊ से वाराणसी जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे घंटे विलंब से आई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed