फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   11 private ambulance seized

फजीहत के बाद पुलिस ने सीज की 11 निजी एंबुलेंस

Sun, 27 Mar 2022 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
11 private ambulance seized
केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर से गुरुवार आधी रात मरीज शिफ्ट कराने के दौरान दबोचे गए दलाल को छोड़ने के मामले में फजीहत के बाद पुलिस ने शनिवार को ट्रॉमा के बाहर से 11 निजी एंबुलेंस को सीज किया। पुलिस का दावा है कि इनसे ही मरीजों को प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया जाता था।
विज्ञापन

पूरे प्रकरण में अहम बात यह है कि पुलिस की पूछताछ में दलाल ने कई राज वीडियो में उगले थे। इसके बावजूद पुलिस कार्रवाई से पीछे हट गई। इस पर पुलिस का कहना है कि ट्रॉमा से तहरीर न मिलने से दलाल पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई। उधर, केजीएमयू प्रशासन का कहना है कि दलाल पकड़े जाने की जानकारी उन्हें पुलिस से बाद में हुई। शनिवार को मामला अफसरों तक पहुंचा तो जवाब तलब किया गया। इस पर एसीपी आईपी सिंह ने कहा कि तहरीर न मिलने से दलाल पर दफा 34 में कार्रवाई की गई। उसकी एंबुलेंस सीज कर दी गई है।
विज्ञापन

केजीएमयू का नाम खराब कर रहे निजी अस्पताल
दलाल ने पूछताछ में जिस अस्पताल संचालक का नाम कुबूला था, उसने फेसबुक में केजीएमयू से एमबीबीएस करने का दावा किया है। इस पर केजीएमयू प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। संचालक पर कार्रवाई के लिए पुलिस को पत्र भेजा जाएगा। अस्पताल संचालक ने आईडी में खुद को एमबीबीएस का छात्र लिखा है। इससे वह गरीब मरीजों को फंसाकर अपने अस्पताल में भर्ती कर रहा है। केजीएमयू प्रशासन का कहना है जांच कराई जा रही है। प्रथमदृष्टया सोशल मीडिया पर संचालक के जरिये अपलोड जानकारी गलत है। ट्रॉमा प्रभारी डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि मरीजों की दलाली कराने वाले संचालक के खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed