{"_id":"673363bc6596ae93c406ef2b","slug":"11-planes-of-akasa-airlines-received-bomb-threats-lucknow-news-c-13-lko1021-948598-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अकासा एयरलाइंस के 11 विमानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अकासा एयरलाइंस के 11 विमानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली
Tue, 12 Nov 2024 07:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 12 Nov 2024 07:48 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ। अकासा एयरलाइंस के 11 विमानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले एक्स अकाउंट हैंडलर के खिलाफ सरोजनीनगर थाने में सोमवार को रिपोर्ट दर्ज हुई है। यह कार्रवाई एयरलाइंस के एग्जीक्यूटिव सिक्योरिटी अफसर अचलेंद्र प्रताप सिंह की शिकायत पर हुई है।
सरोजनीनगर के त्रिपुरारीनगर निवासी अचलेंद्र प्रताप के मुताबिक एसएनवी एविएशन प्रालि. कंपनी अकासा एयरलाइंस चलाती है। इसका दफ्तर मुंबई के लोअर परेल ईस्ट में है। उनके मुताबिक एक अक्तूबर को एयरलाइंस को एक्स अकाउंट पर हैंडलर ने TerrorLucasn Tulip और@ LucasnTuli22718 से ट्वीट किया। इसमें लिखा था कि आतंकवादी ल्यूकस और ट्यूलिप ने आपके 11 विमानों में बम रखे हैं, जिन्हें उड़ा दिया जाएगा। एयरलाइंस ने इसकी जानकारी अमौसी हवाई अड्डे के प्रतिनिधि को दी। अचलेंद्र ने बताया कि अकासा एयरलाइंस ने बम धमकी आकलन समिति (बीटीएसी) गठित की। जांच में सामने आया कि विमानों में बम नहीं था। आरोपी हैंडलर ने सिर्फ अफवाह फैलाई थी।
विज्ञापन
सरोजनीनगर के त्रिपुरारीनगर निवासी अचलेंद्र प्रताप के मुताबिक एसएनवी एविएशन प्रालि. कंपनी अकासा एयरलाइंस चलाती है। इसका दफ्तर मुंबई के लोअर परेल ईस्ट में है। उनके मुताबिक एक अक्तूबर को एयरलाइंस को एक्स अकाउंट पर हैंडलर ने TerrorLucasn Tulip और
विज्ञापन