फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   11 people without reservations boarded reserved coaches and missed their trains

Lucknow News: आरक्षित कोच में चढ़े बिना रिजर्वेशन वाले, 11 की छूटी ट्रेन

Fri, 30 Jan 2026 02:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
11 people without reservations boarded reserved coaches and missed their trains
लखनऊ। गोमती एक्सप्रेस के आरक्षित कोच में बिना रिजर्वेशन वालों की भीड़ के कारण 11 यात्री ट्रेन में चढ़ ही नहीं पाए। मामला 25 जनवरी का है। रेलवे बोर्ड से इसकी शिकायत की गई है।
विज्ञापन

यात्री नवीन सिंह चौहान ने बताया कि उन्हें 12420 गोमती एक्सप्रेस से गाजियाबाद से कानपुर आना था। पीएनआर नंबर 2248870328, 2448869637, 2448869936 व 2610945494 पर स्लीपर बोगी के कुल 16 कंफर्म टिकट थे। रात के डेढ़ बजे ट्रेन के पहुंचने पर उन्होंने देखा कि कोच में जबरदस्त भीड़ है। सीट से लेकर गैलरी तक और गेट पर लोग खड़े थे। काफी मशक्कत के बाद पांच लोग ही ट्रेन में सवार हो सके। बाकी 11 प्रयास ही करते रह गए और ट्रेन निकल गई।
विज्ञापन


नवीन ने बताया कि नंबर 139 पर शिकायत की, पर मदद नहीं मिली। स्टेशन पर मौजूद अधिकारियों ने भी सहायता नहीं की। इस पर रेलवे बोर्ड से शिकायत की है। कोच में भरे यात्रियों का वीडियो भी बनाया, जिसके बाद जांच शुरू हो गई है। ट्रेन में सवार यात्री राजयश सिंह ने भी 139 पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्हें बताया गया कि अलीगढ़ में टीटीई जांच करेगा और बिना रिजर्वेशन वालों को ट्रेन से उतारा जाएगा, लेकिन टीटीई आया ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed