फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   11 more corona patient in lucknow

लखनऊ में कोरोना के 11 मरीज और मिले, इनमें 7 मुंबई से लौटने वाले

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 03:28 AM IST
विज्ञापन
11 more corona patient in lucknow
लखनऊ। राजधानी में शनिवार को 11 नए मरीज मिले हैं जिसमें से सात मुंबई से लौटने वाले हैं तो दो सदर इलाके के हैं। एक गोंडा निवासी युवक ट्रॉमा में इलाज कराने पहुंच गया था जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं एक महिला केजीएमयू में प्रसव के बाद पॉजिटिव पाई गई है। अब राजधानी में कुल मरीजों की संख्या 303 हो गई है जिसमें से 219 लखनऊ के मूल निवासी हैं। राजधानी में मुंबई सहित विभिन्न शहरों से लोगों के आने का सिलसिला जारी है। लौटने वालों में कोई वहां दर्जी का काम करता था तो कोई कारखाने में था। कारखाना बंद होने पर सभी घर लौट रहे हैं। बृहस्पतिवार को आलमबाग बस स्टैंड पर 55 मजदूरों की जांच कराई गई थी। इसके बाद इन मजदूरों को वहीं क्वारंटीन कर दिया गया था। शनिवार को जांच रिपोर्ट आई तो सात पॉजिटिव पाए गए। इसमें 3 काकोरी, दो बीकेटी, एक निगोहां और एक नगराम का निवासी है। इन सभी को लोकबंधु अस्पताल भेजा गया है। इसी तरह दो दिन पहले सदर में पॉजिटिव पाई गई किशोरी की मां और दादी की रिपोर्ट भी शनिवार को पॉजिटिव पाई गई है। केजीएमयू में 14 मई को भर्ती कराई गई गर्भवती महिला की रिपोर्ट प्रसव के बाद पॉजिटिव आई है। इसे कोरोना वार्ड में भर्ती कर लिया गया है। इसके बच्चे को अभी अलग रखा गया है। बच्चे की भी जांच कराई गई है। यदि रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो उसे मां के पास रखा जाएगा। अभी उसके लिए केजीएमयू के मदर मिल्क बैंक से दूध का इंतजाम किया गया है। वहीं गोंडा निवासी एक युवक इलाज कराने कोरोना वार्ड की जगह ट्रॉमा पहुंच गया, इस दौरान उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई जिससे वहां हड़कंप मच गया। एक डॉक्टर समेत चार लोगों को क्वारंटीन किया गया है। गोमती नगर के ढाई हजार परिवारों की स्क्रीनिंग गोमती नगर में तीन लोगों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को यहां के लोगों की स्क्रीनिंग की। हालांकि शुक्रवार को लिए गए 20 सैंपल की जांच रिपोर्ट का इंतजार हो रहा है। गोमतीनगर के विरामखंड 2, 3, 4 एवं 5 में संक्रमण से मुक्ति के लिए तीन सदस्यीय 30 टीमें और 20 सुपरवाइजर की टीमों द्वारा कार्य किया गया। टीम ने घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया। इस टीम ने 2538 घर का भ्रमण किया। 2110 लोगों के लिए सैंपल स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को कैसरबाग सहित विभिन्न इलाके से सर्विलांस एवं कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर 211 लोगों के सैम्पल लिए। इसमें करीब 70 बाहर से आने वाले लोगों के सैंपल बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed