फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   11 mills got govt help.

11 चीनी मिलों को मिला 'सरकारी तोहफा'

Sat, 20 Sep 2014 01:15 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 20 Sep 2014 01:15 AM IST
विज्ञापन
11 mills got govt help.

सरकार के फैसले के मुताबिक 30 सितंबर से पहले पिछले पेराई सत्र का पूर्ण गन्ना मूल्य भुगतान करने वाली 11 निजी चीनी मिलों के लिए मुख्यमंत्री ने 3196.36 लाख रुपये की अतिरिक्त वित्तीय सहायता को मंजूरी दी है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट ने निर्णय लिया था कि जो चीनी मिल 30 सितंबर से पूर्ण गन्ना मूल्य भुगतान कर देंगे, उन्हें प्रति क्विंटल छह रुपये की दर से अतिरिक्त वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास राहुल भटनागर ने बताया कि पूरा गन्ना मूल्य अदा करने वाली 11 चीनी मिलों ने छह रुपये की रियायत के दावे आयुक्त के समक्ष पेश किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें 3196.368 लाख रुपये की धनराशि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अनुमोदित कर दी है। उन अन्य चीनी मिलों को भी वित्तीय सहायता प्रदान किए जाने की प्रक्रिया चल रही है, जिन्होंने शत-प्रतिशत गन्ना मूल्य अदा कर दिया है।

मिलों के बड़े प्लेयर दबाए बैठे हैं रुपया

11 mills got govt help.

प्रमुख सचिव ने बताया कि प्रदेश की 37 चीनी मिलों ने पेराई सत्र 2013-14 का संपूर्ण गन्ना मूल्य भुगतान कर दिया है। जिनमें 23 मिलें सहकारी क्षेत्र की, एक राज्य चीनी निगम की और 13 निजी क्षेत्र की मिलें शामिल हैं।

सहकारी मिलों को छह रुपये की दर से अतिरिक्त वित्तीय सहायता नहीं मिलेगी। किसानों को 80.36 प्रतिशत भुगतान कराया जा चुका है। अब अवशेष गन्ना मूल्य 3808.74 करोड़ रुपये बचा है।

निजी क्षेत्र की 27 ऐसी चीनी मिलें हैं, जिनका भुगतान 85 प्रतिशत से अधिक किया जा चुका है। हालांकि शुगर इंडस्ट्री के बड़े प्लेयर बजाज ग्रुप, मवाना और मोदी ग्रुप पर अभी भी गन्ना मूल्य का काफी ज्यादा बकाया है।

इन्हें मिली अतिरिक्त सहायता

11 mills got govt help.

मोहिउद्दीनपुर (मेरठ) को 199.963 लाख, आईपीएल की रोहानाकलां (मुजफ्फरनगर) को 107.745 लाख रुपये, आईपीएल सकौती (मेरठ) मिल को 125.086 लाख, आईपीएल की खड्डा (कुशीनगर) मिल को 129.233 लाख, बिसवां (सीतापुर) को 512.070 लाख रुपये,  पारले बिस्कुट प्राइवेट लि. परसेंडी (बहराइच) को 323.916 लाख रुपये, एलएच शुगर फैक्ट्री पीलीभीत को 559.179 लाख, अनामिका शुगर मिल, भंडोरिया (बुलंदशहर) को 253.779 लाख रुपये, केएम शुगर मिल्स मोतीनगर (फैजाबाद) को 555.187 लाख, शाकुंभरी शुगर मिल टोडरपुर (सहारनपुर) को 39.396 लाख तथा टिकौला शुगर मिल्स लि. टिकौला (मुजफ्फरनगर) को 390.810 लाख रुपये की अतिरिक्त वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed