{"_id":"5b2f8b334f1c1bf76e8b9e12","slug":"11-ips-officers-transferred-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में चार जिलों के एसपी सहित 11 आईपीएस अफसरों के तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में चार जिलों के एसपी सहित 11 आईपीएस अफसरों के तबादले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 24 Jun 2018 06:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में रविवार को 11 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए। जिसमें सीतापुर, शामली, जौनपुर व हमीरपुर जिलों के एसपी बदले गए हैं। आईपीएस बबलू कुमार को मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पद पर भेजा गया है वो अभी तक सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पद पर तैनात थे। मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी को सीतापुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन
अभी तक सीतापुर के पुलिस अधीक्षक रहे सुरेशराव आनंद कुलकर्णी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाराणसी के पद पर भेजा गया है। वहीं, उपेंद्र कुमार अग्रवाल अब सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक होंगे। वो अभी तक पुलिस महानिदेशक मुख्यालय लखनऊ में तैनात थे। इसके अलावा हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार को शामली के पुलिस अधीक्षक पद पर भेजा गया है। अभी तक 37वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक रहे अजय कुमार सिंह को हमीरपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन
जौनपुर के एसपी रहे केशव कुमार चौधरी को पुलिस अधीक्षक, आरटीसी चुनार मिर्जापुर भेजा गया है। महेंद्र यादव को पुलिस अधीक्षक, प्रशिक्षण मुख्यालय, लखनऊ के पद पर तैनात किया गया है। वो अभी तक पुलिस अधीक्षक, आरटीसी चुनार, मिर्जापुर के पद पर कार्यरत थे।
विज्ञापन
देव रंजन वर्मा शामली के पुलिस अधीक्षक पद पर तैनात थे। उन्हें पुलिस अधीक्षक, प्रशासन मुख्यालय, लखनऊ में तैनाती दी गई है। वाराणसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रहे आर के भारद्वाज को पुलिस अधीक्षक प्रशासन मुख्यालय लखनऊ में तैनाती दी गई है।
यहां देखें, पूरी लिस्ट