{"_id":"64c6a5cabd5e2dd6010d2e66","slug":"11-hours-power-failure-due-to-equipment-blowing-and-fault-raebareli-news-c-101-1-slko1032-1867-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: उपकरण फुंकने और फॉल्ट से 11 घंटे बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: उपकरण फुंकने और फॉल्ट से 11 घंटे बिजली गुल
Sun, 30 Jul 2023 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 30 Jul 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली। विद्युत उपकेंद्र खीरों से जुड़ी एक लाख आबादी को बिजली संकट से राहत नहीं मिल रही। शनिवार को जहां 10 घंटे से ज्यादा बिजली गुल रही, वहीं रविवार को भी भी 11 घंटे बाद बिजली नसीब नहीं हुई है। सुबह पहले उपकेंद्र में खराबी आई, उसके बाद 33 केवी लाइन में फॉल्ट आ गया। इससे आटा चक्की कारखाना, नलकूप ठप रहे। ग्रामीणों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ा। पिछले दो दिनों से महज चार से पांच घंटे बिजली मिली है। ऐसे में किसान धान की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं।
विद्युत उपकेंद्र के पैनल में शनिवार को चूहा घुस गया था। इसकी वजह से उपकरण जल गए। केबल बदलने में 10 घंटे से ज्यादा वक्त गुजर गया। शनिवार की सुबह करीब नौ बजे फिर तकनीकी खराबी आ गई। इससे देर शाम तक एक लाख आबादी को बिजली संकट से जूझती रही। प्रतिदिन फाल्ट व उपकरणों के जलने से घरेलू बत्ती, प्राइवेट नलकूप कनेक्शन धारक, आटा चक्की, टॉवर, स्कूल, थाना, ब्लॉक, अस्पताल के साथ ही 38 हजार उपभोक्ता को परेशानी से झेलनी पड़ रही है।
भयंकर गर्मी में जहां घरों के बाहर पेड़ों के नीचे दिन रात गुजारनी पड़ रही है। वहीं किसानों की धान की फसल बिना सिंचाई के सूख रही है। घरों में महिलाओं के साथ ही सभी लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे है। क्षेत्र की बिजली से चलने वाली सभी सेवाएं बंद होने से लोगों में नाराजगी है। क्षेत्र पंचायत सदस्य लाल बहादुर सिंह, ग्राम प्रधान मिर्जापुर सुरेंद्र यादव, यादवेंद्र यादव, चंद्रपाल, राममोहन का कहना है कि आए दिन हो रहे फाल्ट से जीवन प्रभावित हो रहा है। शासन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। अवर अभियंता विजय कुमार सिंह ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र ओवरलोड होने के कारण रविवार की सुबह नौ बजे इनकमिंग नंबर दो में खराबी आई। शाम पांच बजे ठीक किया गया। इसके बाद 33 केवी लाइन में फॉल्ट आ गया। इसे ठीक कराया जा रहा है। देर रात तक विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
अजीतपुर गांव का खराब ट्रांसफार्मर चार दिन बाद भी नहीं बदला गया है। इससे नाराज उपभोक्ताओं ने विद्युत उपकेंद्र का घेराव किया। प्रदर्शन करके पावर कॉर्पोरेशन के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने बताया कि 1912 पर शिकायत करने के साथ अभियंताओं को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। इससे अंधेरे में रहना पड़ रहा है। गांव निवासी राना सिंह, विकास सिंह, नागेंद्र, सुधीर, संतोष कुमार, नाजिम, सुबराती व रंजीत ने बताया कि गांव में 63 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगा है, जो चार दिन पहले खराब हो गया। इससे पीने के पानी, मोबाइल चार्ज करने व अन्य मूलभूत सुविधाओं से वंचित होना पड़ रहा है। अवर अभियंता विजय कुमार सिंह ने बताया कि वर्कशॉप में 63 केवीए का ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं होने के कारण यह समस्या आ रही है। ट्राली ट्रांसफार्मर से विद्युत आपूर्ति दिलाई जाएगी। ट्रांसफार्मर आते ही उसे बदल दिया जाएगा।