फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   1,060 seats vacant in Delhi chair car

Lucknow News: दिल्ली की चेयरकार में 1,060 सीटें खाली

Mon, 28 Oct 2024 04:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
1,060 seats vacant in Delhi chair car
लखनऊ। त्योहार पर दिल्ली, मुंबई, हावड़ा से लखनऊ आने वालों का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। वहीं, लखनऊ से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों की चेयरकार खाली हैं, जिनमें 1043 तक सीटें रिक्त हैं। मुंबई के लिए वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन


लखनऊ से दिल्ली जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में सोमवार, मंगलवार व बुधवार को क्रमशः चेयरकार में 127, 64, 326 व एग्जीक्यूटिव में 18, 19, 33 सीटें खाली हैं। तेजस एक्सप्रेस की चेयरकार में 442, 590, 488, एग्जीक्यूटिव में 66, 88, 67 सीटें रिक्त हैं। शताब्दी एक्सप्रेस की चेयरकार में उपरोक्त तारीखों पर 376, 134, 18 सीटें एवं डबलडेकर एक्सप्रेस की चेयरकार में 29 को 1043 एवं 31 को 1060 सीटें रिक्त चल रही हैं।
विज्ञापन

लखनऊ मेल व एसी एक्सप्रेस में मामूली वेटिंग है। दूसरी ओर लखनऊ से मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस की स्लीपर में 31, 56, 42 वेटिंग, थर्ड एसी में आरएसी चल रही है। गोरखपुर एलटीटी, अवध व कुशीनगर एक्सप्रेस में भी मामूली वेटिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन








लखनऊ से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में रविवार को जब तत्काल कोटे में यात्रियों ने प्रयास किया तो उन्हें आसानी से टिकट मिल गया। भीड़ व डिमांड कम होने के कारण दिल्ली रूट की ट्रेनों में तत्काल कोटे की 42 सीटें रिक्त रह गईं। यह सीटें सोमवार को यात्रा करने वाली ट्रेनों की रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed