{"_id":"64e5046ff6389580a90384b3","slug":"1026-posts-of-naib-tehsildar-created-final-result-released-for-486-posts-of-assistant-boring-technician-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : तहसीलों में नायब तहसीलदार के 1026 पद सृजित, सहायक बोरिंग टेक्नीशियन के 486 पदों का अंतिम परिणाम जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : तहसीलों में नायब तहसीलदार के 1026 पद सृजित, सहायक बोरिंग टेक्नीशियन के 486 पदों का अंतिम परिणाम जारी
Wed, 23 Aug 2023 04:40 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 23 Aug 2023 04:40 AM IST
सार
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सिंचाई विभाग में सहायक बोरिंग टेक्नीशियन के 486 पदों के लिए हुई परीक्षा के बाद मंगलवार को अंतिम परिणाम जारी कर दिया गया। आयोग के अनुसार 486 पदों के सापेक्ष 2832 अभ्यर्थियों का अभिलेख परीक्षण किया गया था।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्व परिषद ने प्रदेश के सभी 75 जिलों की 351 तहसीलों में नायब तहसीलदार के 1026 पद सृजित किए हैं। परिषद की सचिव मनीषा त्रिघटिया ने इसका शासनादेश जारी किया है। परिषद की सचिव के अनुसार जिलों में कार्यभार की तुलना में नायब तहसीलदार संवर्ग के पदों की विसंगति को दूर करने के सभी जिलों में नायब तहसीलदार के पदों का पुनआवंटन किया गया है।
विज्ञापन
उधर, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सिंचाई विभाग में सहायक बोरिंग टेक्नीशियन के 486 पदों के लिए हुई परीक्षा के बाद मंगलवार को अंतिम परिणाम जारी कर दिया गया। आयोग के अनुसार 486 पदों के सापेक्ष 2832 अभ्यर्थियों का अभिलेख परीक्षण किया गया था। इसमें अनारक्षित के 200, अनुसूचित जाति के 101, अनुसूचित जनजाति के आठ, अन्य पिछड़ा वर्ग के 129 व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 48 अभ्यर्थी अंतिम रूप से चयनित हुए हैं।
विज्ञापन
आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना ने बताया कि भूतपूर्व सैनिक श्रेणी के विज्ञापित 24 पदों के सापेक्ष 12 अभ्यर्थी ही अंतिम परिणाम में चिह्नित हुए हैं। बचे हुए 12 पदों के सापेक्ष अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं हुए। वहीं आयोग की ओर से 31 अभ्यर्थियों को औपबंधिक रूप से अंतिम परिणाम में शामिल किया गया है। इन अभ्यर्थियों का अंतिम चयन परिणाम प्रमाण पत्रों की जांच के तहत आयोग के निर्णय के अधीन होगा।
विज्ञापन