फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   भूमि विवाद में युवक को गोली मारी

भूमि विवाद में युवक को गोली मारी

Fri, 08 Jun 2018 12:16 AM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
भूमि विवाद में युवक को गोली मारी
भूमि विवाद में युवक को गोली मारी, नहर किनारे फेंका शव
विज्ञापन



बछरावां। थाना क्षेत्र में बुधवार रात भूमि विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद उसके शव को नहर किनारे फेंक दिया गया।


एक गोली सीने में, जबकि दूसरी गोली हाथ में जा धंसी। सुबह वारदात की जानकारी मिलते ही सीओ व एसओ मौके पर पहुंचे।


फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से फिंगर प्रिंट जुटाए। पुलिस ने मृतक के तीन चचेरे भाइयों समेत चार हमलावरों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।


बछरावां-महराजगंज मार्ग पर कस्बे के निकट छोटी नहर की पटरी पर देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुबह लोग जब खेतों की तरफ गए नहर की पटरी पर शव पड़ा देख हड़कंप मच गया।
विज्ञापन



आननफानन घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सीओ गोपीनाथ सोनी के साथ ही फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।


काफी देर तक शव की पहचान नहीं हो पा रही थी। एसओ जीडी शुक्ला ने बताया कि बाद में लोगों ने मृतक की पहचान बसंत कुमार (35) पुत्र रामखेलावन के रूप में की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वह बछरावां के ही दुर्गाखेड़ा मजरे अमावां गांव का रहने वाला था। पिता रामखेलावन ने आरोप लगाया कि उसके पट्टीदारों से घर व जायदाद के बंटवारे को लेकर कई वर्ष से रंजिश चल रही थी।


इसी रंजिश में उसके बड़े भाई छोटेलाल के लड़के चंद्रशेखर, राजाराम, रमेश कुमार व चंद्रशेखर के पुत्र राजेश कुमार ने उसके पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी है।



एसओ जीडी शुक्ला ने बताया कि पुलिस ने पिता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। सीओ ने बताया कि जायदाद बंटवारे में घटना को अंजाम दिए जाने का जिक्र तहरीर में किया गया है। रिपोर्ट लिखकर जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed