{"_id":"5afb24794f1c1bd7408b5913","slug":"101526408313-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाह 10 सफाई कर्मियों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाह 10 सफाई कर्मियों को नोटिस
Updated Wed, 16 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। गांवों में नियमित साफ-सफाई के लिए तैनात किए गए सफाई कर्मचारी मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं। शासन स्तर से फोन के माध्यम से उनके कार्यों की जांच शुरू की गई तो राही ब्लॉक क्षेत्र के 10 गांवों के सफाई कर्मचारी काम करते नहीं मिले। इस मामले में डीपीआरओ ने संबंधित सफाई कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी करके जवाब मांगा है। साथ ही कर्मचारियों का कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सफाई कर्मचारियों के काम की जांच के लिए अब शासन स्तर से जांच शुरू की गई है। प्रधान व गांव के अन्य लोगों को फोन करके सफाईकर्मियों के गांव आने और रोजाना काम करने की जांच की जा रही है। राही ब्लॉक के 10 गांवों में जांच के दौरान सफाई कर्मचारी काम करते नहीं मिले। निदेशक के निर्देश पर डीपीआरओ ने संबंधित सफाई कर्मियों को नोटिस जारी किया है।
जांच में मुलिहामऊ के सफाईकर्मी विकाश प्रकाश, मोहगवां के रामशंकर, उदेरहटी के सफाईकर्मी शिवप्रकाश, खागीपुर सड़वा के सफाईकर्मी महेंद्र बहादुर, अमरहा के सफाईकर्मी नरेंद्र कुमार, नीलेश कुमार, राधा बालमपुर की सफाईकर्मी राजकुमारी, पूनम देवी, सैदनपुर के सफाईकर्मी बच्चूलाल, सवैया हसन के सफाईकर्मी अजय शंकर गांवों में काम करते नहीं मिले हैं। नोटिस जारी होने के बाद सफाई कर्मियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
लापरवाह सफाई कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी करके जवाब मांगा है। जवाब आने के बाद संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। तैनाती वाले गांवों में जाकर काम न करने वाले सफाईकर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा।
- सीके वर्मा, जिला पंचायतराज अधिकारी