{"_id":"5ae3579e4f1c1bc03d8b5545","slug":"101524848542-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचहरी में बम मिलने की खबर पर अफरातफरी!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कचहरी में बम मिलने की खबर पर अफरातफरी!
Updated Fri, 27 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद। कचेहरी के निर्माणाधीन बिल्डिंग में बम रखे होने की खबर से अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में भारी संख्या में कचेहरी में पुलिस बल तैनात कर दिया गया हर आने-जाने वाले पर कड़ी नजर रखी जाने लगी। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच बैरिकेडिंग करके घटनास्थल की जांच करने लगे। बाद में पता चला कि पुलिस की मॉकड्रिल चल रही है।
इस दौरान बम डिस्पोजल स्क्वायड, डॉग स्क्वायड समेत अन्य जरूरी उपकरण कचेहरी पहुंचने से अफरातफरी का माहौल रहा। जिला अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड खाली करा कर डॉक्टरों को अलर्ट कर दिया गया। किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए एम्बुलेंस, वज्र वाहन, अग्निशमन दल कचेहरी पहुंच गए। मौके पर वादकारियों, वकीलों की भारी भीड़ लग गई। जब लोगों को पता चला कि यह पुलिस की मॉकड्रिल है तो भीड़ धीरे-धीरे खिसकने लगी।
वाकया लगभग 1.25 बजे का है। कचेहरी के निर्माणाधीन बिल्डिंग में बम रखे होने की सूचना पर सीओ सिटी व एलआईयू इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे धीरे-धीरे भीड़ बढ़ने लगी मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी घटनास्थल की बैरिकेडिंग किये उसके बाद डॉग स्क्वायड व बम निरोधक दस्ते ने घटनास्थल की सूक्ष्मता से जांच की। मौके पर पॉलीथीन में रखे बम की पहचान की इसके बाद पुलिस के उच्चाधिकारी व बार के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे सभी की मौजूदगी में बम को बम निरोधक दस्ते ने पॉलीथीन सहित पानी में डाल कर डिफ्यूज किया। इस दौरान भारी संख्या में वादकारी, बार पदाधिकारी सुधांशू बाजपेई, आलोक खरे, एसपी सिटी अनिल सिसोसिदया, सीओ सिटी अरविंद चौरसिया, एलआईयू इंस्पेक्टर बीएम तिवारी, सीओ अयोध्या राजू साव मौजूद रहे।