फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   पांच को रौंदते हुए खड़े वाहन में घुसा ट्रक, एक की मौत

पांच को रौंदते हुए खड़े वाहन में घुसा ट्रक, एक की मौत

Thu, 12 Apr 2018 12:32 AM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
पांच को रौंदते हुए खड़े वाहन में घुसा ट्रक, एक की मौत
पांच को रौंदते हुए खड़े वाहन में घुसा ट्रक, एक की मौत
विज्ञापन



ऊंचाहार (रायबरेली)। रायबरेली-प्रतापगढ़ जिले की सीमा पर मंगलवार रात बेकाबू ट्रक पांच लोगों को रौंदते हुए सड़क पर खड़े एक अन्य ट्रक में जा घुसा।


हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर ऊंचाहार और नवाबगंज थाने की फोर्स ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसा सीमा पर नवाबगंज थाना क्षेत्र में हुआ, लेकिन घायलों को ऊंचाहार के सीएचसी और एनटीपीसी में भर्ती कराया गया।


प्रतापगढ़ जिले के गांव चकमलिक व हरदेव नगर के बीच सड़क के किनारे खड़े ट्रक को उसका चालक मैकेनिक बुलाकर ठीक करा रहा था।


इस दौरान खराब वाहन के सामने पांच लोग खड़े थे। इसी बीच इलाहाबाद की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक पांचों को रौंदते हुए खराब वाहन में जा भिड़ा।


इससे ट्रक चालक एवं ऊंचाहार क्षेत्र के अयोध्या का पुरवा निवासी अरुण कुमार (35) पुत्र रामलखन, प्रतापगढ़ जिले के वाजिदपुर निवासी एवं ट्रक मालिक सूरज कुमार, चौसा कुंडा निवासी संजय कुमार, जगरूप नगर निवासी दीपक कुमार, ऊंचाहार क्षेत्र के उसरैना निवासी विजय कुमार घायल हो गए। सूचना मिलने पर ऊंचाहार एसओ धनंजय सिंह के अलावा नवाबगंज थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन



पुलिस ने हादसे में घायल हुए दीपक को सीएचसी ऊंचाहार, जबकि अन्य घायलों को एनटीपीसी चिकित्सालय पहुंचाया। अरुण की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऊंचाहार एसओ धनंजय सिंह का कहना है कि घटनास्थल नवाबगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। वहीं की पुलिस मामले में केस दर्ज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed