{"_id":"5ace43484f1c1b693d8b48cd","slug":"101523467080-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं व रबी फसल पर मौसम की मार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं व रबी फसल पर मौसम की मार
Updated Wed, 11 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
गेहूं व रबी फसल पर मौसम की मार
गौरीगंज। बेमौसम बरसात ने जिले के किसानों को बर्बादी के मुहाने पर खड़ा कर दिया है। बरसात के साथ चली तेज रफ्तार हवाओं ने गेहूं की फसल को काट कर घर लाने योग्य नहीं छोड़ा वहीं सरसों, मटर, चना, मसूर की फसलें भी नष्ट होने के करीब हैं। इसके अलावा जल्दी में बोया गया उर्द, ज्वार, बाजरा, चरी भी जमीन पर लोट गईं।
गेहूं की कटाई-मड़ाई के सीजन में अप्रैल माह से खराब हुए मौसम ने बुधवार को एक बार फिर किसानों की कमर तोड़ दी है। दोपहर करीब 11 बजे तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। तेज हवा व बरसात से हजारों एकड़ में बोई गई गेहूं, मटर, सरसों व चना की फसलों को बड़ा नुकसान हुआ है।
बरसात से उर्द, ज्वार, बाजरा, चरी समेत अन्य फसलें जमीन पर बिछ गई। डीएम शंकुतला गौतम ने सभी एसडीएम को पत्र भेजकर फसलों की क्षति का आकलन कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया है।