फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   श्रद्धालुओं की मौत से अहमदाबाद व अमरौती में मचा कोहराम

श्रद्धालुओं की मौत से अहमदाबाद व अमरौती में मचा कोहराम

Sat, 07 Apr 2018 10:49 PM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
श्रद्धालुओं की मौत से अहमदाबाद व अमरौती में मचा कोहराम
शुजागंज (फैजाबाद)। मां वैष्णों देवी के दर्शन कर शिव खेड़ा जा रही श्रद्धालुओं से भरे बस के हादसे में रुदौली तहसील के गांव अहमदाबाद व अमरौती के चार लोगों की मौत हो गई थी, इसकी सूचना के बाद से गांव में कोहराम मचा हुआ है। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने इस दुखद हादसे की सूचना शुक्रवार की रात मृतक के परिवारजनों को दी, इससे दोनों गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

अहमदाबाद व अमरौती गांव के 22 लोग बीते 3 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर मां वैष्णों देवी के दर्शन करने के लिए ट्रेन से गए थे। मां के दर्शन के बाद सभी लोग एक बस पर सवार होकर शिव खेड़ा दर्शन के लिए जा रहे थे। रास्ते में बस हादसे का शिकार हो गई, इसमें शीला देवी, अनुभव पटेल, मनीराम व दीपक मिश्रा की मौत हो गई जबकि शेष 18 लोग घायल हो गए थे। यात्रा में शामिल राजकमल ने फोन पर बताया की मां का दर्शन करने के बाद हम सभी एक मिनी बस में बैठकर शिव खेड़ा जा रहे थे, रास्ते कब क्या हुआ, मालूम ही नहीं चला। बस में हमारे परिवार के छह लोग थे, जिसमें भाभी शीला व भतीजे अनुभव की मौत हो गई जबकि बडे़ भाई अयोध्या प्रसाद, मेरी पत्नी रीना देवी, पुत्री प्रगति पटेल घायल हो गई। वहीं यात्रा में शामिल अहमदाबाद गांव के गुलाब यादव, दीपक मिश्रा की भी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

वहीं, जम्मू कश्मीर मेडिकल कॉलेज चौकी प्रभारी ठाकुर दत्त शर्मा ने दूरभाष पर बताया कि घटना में चारों लोगों का पंचनामा करने के बाद शवों को शनिवार दोपहर जम्मू तवी एक्सप्रेस द्वारा भेजा जा रहा है। जो रविवार रात तक रुदौली पहुंचेगा। बताया कि श्राइन बोर्ड ने मृतकों के अंतिम संस्कार के लिए 10 हजार रुपये दिए हैं। वहीं, रुदौली विधायक रामचंदर यादव ने भी गांव पहुंचकर दुर्घटना में मृत परिवार के प्रति अपनी शोक संवेदना प्रकट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे परिवार का सहारा चला गया
गुलाब यादव के पिता मनीराम ने बताया कि हमारे दो लड़के थे, जिसमें बड़ा पुत्र गुलाब यादव ही परिवार का मुखिया था। उसके नहीं रहने पर पूरे परिवार का सहारा ही चला गया। मृतक के तीन पुत्र अभय कुमार (23),निर्भय कुमार (18) व हिमांशु (10) हैं। वहीं, मृतक दीपक मिश्रा के पिता अवधेश ने बताया वो हमारे तीनों पुत्रों में वो सबसे छोटा लड़का था, वह पूरे परिवार को देखभाल करता थ, एक प्रकार से वह घर का मुखिया था। हमने सभी जिम्मेदार उसी के ऊपर छोड़ रखी थी, लेकिन ईश्वर ने न जाने क्या कर दिया।

ये लोग हुए घायल
घायलों में अयोध्या प्रसाद, राजकमल, लल्लू, गुड़िया, रामगोपाल, केदारनाथ, सुशीला देवी, प्रगति, रेशमा यादव, दुर्गा प्रसाद, अमित कुमार, रामदास, गुड़िया मिश्रा, शंभू, रीना देवी, रामावती आदि शामिल हैं।


दुर्घटना में मृत फैजाबाद के श्रद्धालुओं के परिवारीजनों को मिलेंगे दो-दो लाख
लखनऊ। जम्मू में सड़क दुर्घटना में फैजाबाद के चार श्रद्धालुओं की मौत होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत की आत्मा की शांति की कामना करते हुए मृतकों के परिवारीजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही दुर्घटना में घायल फैजाबाद के अन्य श्रद्धालुओं का इलाज सरकार की ओर से कराए जाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed