फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   नरभक्षी कुतों के हमले में बालक घायल

नरभक्षी कुतों के हमले में बालक घायल

Sun, 01 Apr 2018 11:33 PM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
नरभक्षी कुतों के हमले में बालक घायल
नरभक्षी कुत्तों के हमले में बालक घायल
विज्ञापन


सीतापुर। खैराबाद थाना क्षेत्र में नरभक्षी कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को कुत्तों ने एक बालक पर हमला बोला और उसे निवाला बनाने का प्रयास किया, हालांकि ग्रामीणों ने किसी तरह से उसे बचाया। कुत्तों के हमले में घायल बालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खैराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मऊपुर उनसिया निवासी महादेव अपने पुत्र अंजुम (10) के साथ रविवार को गांव के बाहर खेत गया था। वहां महादेव खेत में काम करने लगा। जबकि अंजुम कुछ दूरी पर खेल रहा था। इसी बीच नरभक्षी कुत्तों का झुंड वहां पहुंच गया।
विज्ञापन


इससे पहले कि अंजुम कुछ समझ पाता, कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला बोल दिया। चीख सुनते ही खेत में मौजूद महादेव व अन्य किसानों ने लाठी-डंडे लेकर कुत्तों को खदेड़ा। मगर तब तक अंजुम बुरी तरह से जख्मी हो चुका था। परिवारीजनों ने आनन-फानन उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया है। घटना को लेकर क्षेत्र के नागरिकों में जबरदस्त रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि, नरभक्षी कुत्तों के हमले में अब तक छह बच्चों की जान जा चुकी है, 20 घायल हो चुके हैं, इसके बावजूद जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed