{"_id":"5ab544ee4f1c1b3d1a8b50cb","slug":"101521829102-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने डलवाए फेरे, एक दूजे के हुए विपिन-बबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने डलवाए फेरे, एक दूजे के हुए विपिन-बबली
Updated Fri, 23 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिसावां (सीतापुर)। प्रेमी की बेवफाई प्रेमिका को इस कदर अखरी कि वह शिकायत लेकर थाने पहुंच गई। पुलिस हरकत में आई और प्रेमी ने विवाह की हामी भरी। इसके बाद थाने में ही पुलिस की मौजूदगी में प्रेमी युगल का विवाह कराया गया। दोनों ने एक दूसरे को वर मालाएं पहनाईं। थाना परिसर में मौजूद मंदिर में सात फेरे लिए और फिर जीवन भर के लिए एक दूजे के हो गए।
पिसावां थाना क्षेत्र के ग्राम टिपकापुर निवासी विपिन का पंखिया पुरवा निवासी बबली से प्रेम प्रसंग चलता था। इधर विपिन के परिवार ने उसका विवाह थाना क्षेत्र के बिचपरिया निवासी युवती से तय कर दिया। शनिवार को विपिन का परिवार युवती के घर गोद भराई कार्यक्रम में जाने वाला था। यह जानकारी जैसे बबली को मिली, वह थाने आ पहुुंची। उसने पुलिस को बताया कि उसका तीन वर्ष से विपिन से प्रेम प्रसंग चल रहा है। विपिन विवाह का झांसा देता रहा, अब वह दूसरी जगह विवाह करने जा रहा है। यह जानकारी होते ही थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने युवक से मोबाइल पर बात की और उसे थाने बुलाया। थाने पहुंचने पर युवक ने भी स्वीकार कर लिया, कि उसका प्रेम प्रसंग बबली से चलता है, लेकिन परिवार के सदस्य राजी नहीं हैं। इस पर पुलिस ने विपिन के परिवारीजनों को थाने बुलाया। इस दौरान बबली के परिवारीजन थाने पहुंचे। पुलिस के सामने दोनों ही परिवार राजी हो गए। थाना परिसर में ही बबली व विपिन ने एक दूजे के गले में वरमाला डाली और थाना परिसर में मौजूद मंदिर में सात फेरे लेकर जीवन भर एक दूजे के होने की कसमें खाईं। इस दौरान वर व कन्या पक्ष ने तो वर वधू को आशीर्वाद दिया ही, वहीं पुलिस ने भी दोनों को आशीर्वाद दिया।