{"_id":"5a6a234e4f1c1b8e268b661d","slug":"101516905294-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला
Updated Fri, 26 Jan 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानगांव इलाके में मूरतपुर के पास हुआ हादसा
थानगांव (सीतापुर)। थाना इलाके में गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार ओवरलोड ट्रक ने साइकिल सवार को रौंद दिया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रेउसा थाना क्षेत्र के ग्राम मूरतपुर निवासी रामनरेश (45) गुरुवार सुबह साइकिल से गन्ना काटने के लिए अपने खेत पर जा रहा था।
रास्ते में बिसवां रेउसा मार्ग पर थानगांव थाना इलाके के मूरतपुर गांव के पास गन्ना लेकर जा रहे एक ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दी। इस हादसे में साइकिल सवार रामनरेश सड़क पर गिर गया। इसी बीच ट्रक का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया।
इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर भाग गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है।