{"_id":"5a5b97a94f1c1b92268b4629","slug":"101515952041-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंशीय पशुओं के थे गोमती नदी में मिले अस्थिपंजर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवंशीय पशुओं के थे गोमती नदी में मिले अस्थिपंजर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैमिषारण्य/मिश्रिख (सीतापुर)। गोमती नदी में मिले पशुओं के अस्थि पंजरों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इन पशुओं के गोवंशीय होने की पुष्टि हुई है। इन गोवंशों की संख्या 28 बताई जा रही है। मिश्रिख पुलिस ने मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर अस्थि पंजरों को दफन करा दिया है। रविवार को मिश्रिख सांसद अंजू बाला मौके पर पहुंचीं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कड़ी कार्रवाई करने को कहा और क्षेत्र के लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
मालूम हो कि, सीतापुर व हरदोई जिले की सीमा पर गोमती नदी में बरगदिया पुल के पास शनिवार को पशुओं के अस्थि-पंजर पाए गए थे। इससे भड़के श्रद्धालुओं ने कार्रवाई की मांग करते हुए हरदोई-सीतापुर मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया था। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने 12वीं वाहिनी पीएसी फतेहपुर के स्टीमर व गोताखोरों की मदद से गोमती से अस्थि-पंजरों को निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया। रविवार को उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरडी त्रिपाठी ने बताया कि, नदी में मिले अस्थि-पंजर 28 पशुओं के थे। ये सभी पशु गोवंशीय ही थे। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने अस्थि-पंजरों को दफन करा दिया। इसी बीच सांसद अंजू बाला समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचीं और लोगों से घटना की जानकारी ली। सांसद ने पुलिस अफसरों से इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने को कहा। वहीं, सांसद ने क्षेत्रीय लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी की। मौके पर मौजूद एएसपी मार्तंड प्रताप सिंह व एसडीएम शेरी ने सांसद को मामले में कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। एएसपी ने कहा कि, आरोपियों की तलाश की जा रही है।
इस संबंध में गोरक्षा समिति के कोषाध्यक्ष गोपाल मिश्र ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मिश्रिख कोतवाली में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक एके सिंह ने बताया कि, गोपाल मिश्र की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना की जांच की जा रही है।