फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   रेलवे में नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी, पांच पर केस दर्ज

रेलवे में नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी, पांच पर केस दर्ज

Fri, 10 Nov 2017 12:19 AM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
रेलवे में नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी, पांच पर केस दर्ज
अंबेडकरनगर। रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी मामले में अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को पांच आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। एसपी के निर्देश के बाद दर्ज हुए मुकदमे में पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जलालपुर थाना क्षेत्र के डिहवा इस्माइलपुर गांव निवासी लोकेशचंद्र चौहान ने बीते दिन कई अन्य पीड़ितों के साथ एसपी संतोष कुमार मिश्र से मुलाकात की। उन्हें बताया कि बीते दिनों रेलवे में ग्रुप डी की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी कई लोगों से कर ली गई है। उनके साथ गए जलालपुर के ही अख्तर मेंहदी व दिलीप कुमार प्रजापति आदि ने भी स्वयं के साथ धोखाधड़ी की जानकारी दी। बताया गया कि किसी से आठ लाख तो किसी से 12 लाख रुपये में नौकरी की बात की गई। इन तीनों पीड़ितों ने लगभग 10 लाख रुपये इंडियन युवा क्रांतिदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व लखनऊ के गोमतीनगर निवासी संपूर्णानंद पांडेय को देने की जानकारी दी। बताया गया कि इसमें उनका भाई कृष्णानंद, जलालपुर निवासी शैलेश यादव, जैतपुर निवासी रविशंकर यादव तथा उस्मापुर निवासी राकेश भार्गव शामिल हैं। पीड़ितों ने कहा कि किसी को फर्जी नियुक्ति पत्र दिया गया तो किसी से और रुपयों की मांग की गई। बाद में उन्हें अपने साथ हुए फर्जीवाड़े का अहसास हुआ। एसपी ने मामले में अकबरपुर कोतवाली पुलिस को तत्काल केस दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में गुरुवार को अकबरपुर कोतवाली में लोकेश की तहरीर पर पुलिस ने सभी पांच आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया। कोतवाल मनोज पंत ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed