{"_id":"59ece0a54f1c1b6f548b8910","slug":"101508696229-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीरप के चक्कर में वृद्धा ने पीया कीटनाशक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीरप के चक्कर में वृद्धा ने पीया कीटनाशक, मौत
Updated Sun, 22 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिलोकपुर (बाराबंकी)। कई दिनों से बीमार चल रही एक वृद्धा ने रविवार को सीरप के चक्कर में कीटनाशक पी लिया। जिससे कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिवारीजन महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मामला मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम लच्छीपुरवा का है। यहां की निवासी लक्ष्मी देवी (60) पत्नी छोटेलाल कई दिनों से बीमार चल रही थी। वृद्धा के पुत्र शोभाराम ने बताया कि उसने दवाएं छज्जे पर रख दी थीं। सीरप के पास ही आम के पेड़ में डालने वाला कीटनाशक रखा था। अनजाने में वृद्धा ने सीरप के चक्कर में कीटनाशक पी लिया। कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।