फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   101 Madrasa teachers received training in quality teaching.

Lucknow News: 101 मदरसा शिक्षकों को मिला गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का प्रशिक्षण

Sat, 25 Jul 2026 01:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
101 Madrasa teachers received training in quality teaching.
101 मदरसा शिक्षकों को मिला गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का प्रशिक्षण
लखनऊ। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से इंदिरा नगर स्थित इरम एजुकेशनल कैंपस में आयोजित छह दिवसीय शिक्षक-प्रशिक्षण कार्यशाला के पांचवें दिन शुक्रवार को आलिया (माध्यमिक) स्तर के 101 शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन

इरम पब्लिक कॉलेज की प्रधानाचार्या एवं सीबीएसई की वरिष्ठ रिसोर्स पर्सन सहर सुल्तान ने शिक्षकों को प्रभावी कक्षा प्रबंधन, शिक्षक आचरण, विद्यार्थियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार और राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षण पद्धतियों की जानकारी दी। दूसरे सत्र में इरम एजुकेशनल सोसाइटी की चीफ अकादमिक हेड जर्रीन अब्बास ने प्रभावी पाठ योजना तैयार करने, गतिविधि आधारित शिक्षण और कक्षा में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने के उपाय बताए। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन शनिवार को होगा।

101 मदरसा शिक्षकों को मिला गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का प्रशिक्षण

101 मदरसा शिक्षकों को मिला गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का प्रशिक्षण

101 मदरसा शिक्षकों को मिला गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का प्रशिक्षण

101 मदरसा शिक्षकों को मिला गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का प्रशिक्षण

101 मदरसा शिक्षकों को मिला गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का प्रशिक्षण

101 मदरसा शिक्षकों को मिला गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed