फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   10,000 plot IT City plan to be launched in January

Lucknow News: जनवरी में लॉन्च होगी 10 हजार भूखंड की आईटी सिटी योजना

Mon, 24 Nov 2025 02:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
10,000 plot IT City plan to be launched in January
लखनऊ। सुल्तानपुर रोड पर विकसित की जा रही एलडीए की आईटी सिटी योजना जनवरी में लाॅन्च हो जाएगी। यहां करीब 10 हजार प्लाॅट विकसित किए जा रहे हैं। सबसे पहले उन लोगों को प्लाॅट आवंटित होंगे, जिन्होंने योजना के लिए अपनी जमीन निशुल्क दी है। इसके बाद सभी के लिए पंजीकरण खोला जाएगा। यहां करीब एक लाख लोगों को आवासीय सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन



आईटी सिटी योजना सुल्तानपुर रोड व किसान पथ से सीधे जुड़ी है। यहां पर सड़कों के निर्माण के साथ तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं। करीब 2660 एकड़ की इस योजना में 72 से लेकर 200 वर्ग मीटर तक के प्लॉट होंगे। जमीन लैंड पूलिंग के जरिये जुटाई जा रही है। जमीन देने वाले को एलडीए 25 प्रतिशत विकसित जमीन देगा। इससे जमीन देने वालों को मुआवजे की तुलना में कई गुना फायदा होगा। इसी वजह से लोग तेजी से अपनी जमीन दे रहे हैं और योजना रफ्तार पकड़ रही है। एलडीए की पहले की कई योजनाएं जमीन अधिग्रहण के विवाद में लंबे समय तक अटकी रही हैं। आईटी सिटी योजना करीब डेढ़ वर्ष पहले पास हुई थी और अब लाॅन्च होने की स्थिति में है। योजना में लगभग 400 एकड़ जमीन औद्योगिक क्षेत्र व 200 एकड़ व्यावसायिक गतिविधियों के लिए आरक्षित रहेगी।
विज्ञापन



योजना में इन गांवों की जमीन शामिल

बक्कास, सोनई कंजेहरा, सिकंदरपुर अमोलिया, सिद्धपुरा, परेहटा, पहाड़नगर टिकरिया, रकीबाबाद, मोहारी खुर्द, मोहारी कला, खुजौली और भटवारा।


यह भी होगा खास

- 200 एकड़ हरित बेल्ट के बड़े भू-भाग पर गोल्फ सिटी बनाई जाएगी।
- 15 एकड़ क्षेत्रफल में फैली वाटर बॉडी योजना को पर्यावरण के अनुकूल बनाया जाएगा।

- 5 करोड़ की लागत से योजना को किसान पथ से जोड़ने के लिए दो किमी लंबा संपर्क मार्ग बनेगा।
---
आईटी सिटी में जिन लोगों ने योजना के लिए जमीन दी है, उनको प्लाॅट आवंटित करने के लिए जनवरी में लॉटरी हागी। इसके बाद आम लोगों के लिए पंजीकरण खेाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रथमेश कुमार, वीसी एलडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article