यूपीः 100 नरकंकाल मिलने पर सनसनी
उप्र के उन्नाव जिले की पुलिस लाइन कैंपस में 100 से अधिक नरकंकाल मिलने की खबर आ रही है। खबरों के मुताबिक पुलिस लाइन कैंपस में स्थित पुलिस लाइन अस्तपाल के कमरे में ये नरकंकाल पाए गए हैं। ये नरकंकाल समूचे न होकर शरीर के अलग-अलग हिस्सों के हैं। 20 से 25 प्लास्टिक बोरियों में पाया गया है।
खबरों के मुताबिक पुलिस लाइन के बिसरा कक्ष में यह नरकंकाल पाए गए हैं। शाम को जैसे ही यह खबर आई प्रशासन में सनसनी फैल गई। मीडिया का जमावड़ा लगते ही नेता भी वहां पहुंचने लगे। इतनी बड़ी संख्या में वहां पर नरकंकालों को देख कर पुलिस प्रशासन के हाथ पैर फूल गए।
पुलिस ने वहां मौके पर चीफ फार्मेसिस्ट वीके वर्मा को बुला लिया गया। बताया गया कि यह नरकंकाल उन लाशों के होते हैं जिनकी यह जांच नहीं हो पाती है कि यह लाश किसकी है। इसलिए इन नरकंकालों को सुरक्षित रख लिया जाता है।
जांच की मांग
घटना की भनक लगते ही राजनेता भी वहां पहुंच गए। उन्नाव के सदर विधायक पंकज गुप्ता और पूर्व विधायक कृपा शंकर सिंह ने इस मामले की जांच की बात की। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया कि इतनी बड़ी संख्या में नरकंकाल मिलना सामान्य बात नहीं है।
यह पता लगाया जाए कि यह शव आखिर थे किसके। मौके पर पहुंचे एसपी एमपी सिंह ने कहा कि इस मामले की जांच की जाएगी। जांच करने के बाद ही पता चलेगा कि यह यह नरकंकाल किसके हैं।
अब इस मामले में पुलिस की दो थ्योरी आ रही हैं। इस मामले की जांच तक उस कमरे को सील पैक कर दिया गया है जिसमें यह शव रखे गए हैं।