टूटा रिकॉर्डः IIM में तीन दिन में 100 प्रतिशत प्लेसमेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईएम लखनऊ ने पिछले वर्ष का खुद का ही रिकॉर्ड ब्रेक करते हुए इस बार महज तीन दिन में सौ फीसदी प्लेसमेंट हासिल किया है। पिछले साल चार दिन में 100 प्रतिशत प्लेसमेंट हुआ था।
संस्थान के 30वें बैच के लिए भर्ती प्रक्रिया में 160 भारतीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियां शामिल हुईं। इनमें 446 विद्यार्थियों ने नौकरियां हासिल की हैं।
यह लगातार पांचवां वर्ष है, जब आईआईएम लखनऊ के विद्यार्थियों ने 100 प्रतिशत प्लेसमेंट हासिल किया है। सबसे अधिक एक चौथाई नौकरियां सेल्स और मार्केर्टिंग में रहीं, तो इसके बाद फाइनेंस, कंसल्टिंग और ई-कॉमर्स कंपनियों में प्लेसमेंट्स हुए।
वर्ष 2014-16 के बैच के इन विद्यार्थियों को नौकरी देने के लिए दुनिया की नामी कंपनियों ने प्लेसमेंट ड्राइव में शिरकत की। सबसे अधिक प्लेसमेंट एक्सेंचुअर, आदित्य बिड़ला ग्रुप, अमेजन, अवेंडस, फ्लिपकार्ट, हिंदुस्तान यूनीलीवर, पीएंडजी, टीएएस और बोस्टन कंसल्टिंग कंपनी में किए गए।
वहीं एवलॉन कंसल्टिंग, बीएमडब्ल्यू ग्रुप, कोटक इंवेस्टमेंट्स और टाटा स्काई ने पहली दफा आईआईएम लखनऊ से अपने लिए प्रबंधक चुने।
इक्विरस कैपिटल और ओलम इंटनेशनल ने कुछ विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम करने के लिए चुना है। आईआईएम लखनऊ ने तीन दिन में 100 प्रतिशत प्लेसमेंट कर अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ा है। इससे पहले 2015 में चार दिन में सभी प्लेसमेंट हुए थे।
एफएमसीजी, टेलीकॉम, डिजिटल मीडिया सेक्टर में 110 को ऑफर
यहां कुल 110 ऑफर विद्यार्थियों को दिए गए हैं। इनमें प्रमुख फर्म एयरटेल, कोलगेट पॉमोलिव, डॉ. रेड्डीज, जीएसके, हिंदुस्तान यूनीलीवर, आईटीसी, पीएंडजी, पेपसी, पूमा, सैमसंग और स्टार टीवी रहीं।
इन कंपनियों ने सेल्स और मार्केटिंग केअलावा विद्यार्थियों को अपने सप्लाई चेन मैनेजमेंट, आईटी, कॉर्पोरेट फाइनेंस, एचआर और एनालाइटिक्स जैसे कामों के लिए भी चुना है।
बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेस और इंश्योरेंस सेक्टर की प्रीमियम रेटिंग और अंतरराष्ट्रीय फर्मों ने भी आईआईएम लखनऊ में अपने लिए प्रबंधकों को तलाशा है।
इनमें आर्गा, अवेंडस कैपिटल, बैंक ऑफ अमेरिका, मिरिल लिंक, ब्लैक रॉक, सिटी बैंक, डीबीएस, एडिलवाइस, इक्विरस कैपिटल, गोल्डमैन सेक्स, आईसीआईसीआई बैंक और ओ3 कैपिटल शामिल थीं।
इन सेक्टर में नियुक्त विद्यार्थियों को इंवेस्टमेंट बैंकिंग, ग्लोबल मार्के, इंवेस्टमेंट रिसर्च, कॉरपोरेट/होलसेल/रिटेल बैंकिंग, मार्केट रिसर्च, टेडिंग एंड ऑपरेशंस जैसे कामों के लिए चुना गया है।
सबसे ज्यादा नौकरियां इन सेक्टर्स में
इस सेक्टर में अमेजन, फ्लिपकार्ट, गूगल, मैजिक ब्रिक्स, माइक्रोसॉफ्ट, ऊबर और विप्रो ने जॉब ऑफर किए हैं। विद्यार्थियों को आईटी जॉब प्रोफाइल के साथ-साथ प्रबंधन, सेल्स, बिजनेस डवपलमेंट, सप्लाई चेन मैनेजमेंट, प्रोडक्ट मार्केटिंग, स्ट्रैटजिक अलाइंस, प्रोग्राम मैनेजर, एनालाइटिक्स जैसे प्रोफाइल भी दिए हैं।
आईआईएम लखनऊ के प्लेसमेंट अध्यक्ष प्रो. डीएस सेंगर ने बताया कि नए प्रबंधकों को सबसे अधिक नौकरियां सेल्स एंड मार्केटिंग प्रोफाइल में मिलीं हैं। इस क्षेत्र में आईआईएम स्टू़डेंट्स को कुल प्लेसमेंट्स का 25 प्रतिशत मौका मिला है। दूसरे स्थान पर 22 प्रतिशत प्लेसमेंट्स के साथ फाइनेंस प्रोफाइल रहा।
कंसल्टिंग में 21 प्रतिशत, ई-कॉमर्स में 15 प्रतिशत, सिस्टम और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में 10 प्रतिशत और सामान्य प्रबंधन प्रोफाइल में सात प्रतिशत प्लेसमेंट इस वर्ष हुए हैं।इसके अलावा मार्केट रिसर्च, एनालाइटिक्स, बिजनेस डवपलमेंट, सोशल मीडिया मार्केटिंग और मानव संसाधन जैसे प्रोफाइल पर भी कंपनियों ने जॉब दिए हैं।