{"_id":"5e8254dd8ebc3e6ff06bc4e5","slug":"100-people-of-up-were-involved-in-tablighi-jamaat-in-nizamuddin","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात में शामिल थे यूपी के 100 लोग, सभी की हुई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात में शामिल थे यूपी के 100 लोग, सभी की हुई पहचान
Tue, 31 Mar 2020 01:52 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 31 Mar 2020 01:52 AM IST
विज्ञापन
निजामुद्दीन में कोरोना का कहर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के निजामुद्दीन में हुए जिस इज्तेमा में शामिल तब्लीगी जमात के लोग कोरोना के संदिग्ध मिले हैं, उसमें लगभग 100 लोग यूपी के शामिल हैं। इन सभी की शिनाख्त हो गई है और सब दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में क्वारंटीन किए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यूपी के जो लोग शामिल थे, उनके परिजनों से भी संपर्क किया गया तो इसकी पुष्टि हुई कि तब्लीगी जमात में शामिल सभी लोग अभी दिली में ही हैं।
विज्ञापन
उक्त अधिकारी ने बताया कि सबसे अधिक पश्चिमी यूपी के लोग इस जमात में शामिल थे। इसके अलावा वाराणसी के भी तीन लोगों के बारे में जानकारी मिली है, जो निजामुद्दीन में आयोजित कार्यक्रम में थे। उक्त अधिकारी ने दावा किया कि सूचना मिलने के बाद तत्काल इसकी जांच कराई गई। ऐसा एक भी व्यक्ति नहीं मिला है जो जमात में शामिल होकर वापस यूपी आया हो।
विज्ञापन
वहीं, उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने 18 जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को एक आदेश जारी किया है कि वे निजामुद्दीन मरकज से भाग लेकर लौटने वाले लोगों का कोरोना टेस्ट करें और संक्रमित लोगों को अस्पताल में भर्ती कराएं।