फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   100 people of UP were involved in Tablighi Jamaat in Nizamuddin

निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात में शामिल थे यूपी के 100 लोग, सभी की हुई पहचान

Tue, 31 Mar 2020 01:52 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 31 Mar 2020 01:52 AM IST
विज्ञापन
100 people of UP were involved in Tablighi Jamaat in Nizamuddin
निजामुद्दीन में कोरोना का कहर - फोटो : PTI

दिल्ली के निजामुद्दीन में हुए जिस इज्तेमा में शामिल तब्लीगी जमात के लोग कोरोना के संदिग्ध मिले हैं, उसमें लगभग 100 लोग यूपी के शामिल हैं। इन सभी की शिनाख्त हो गई है और सब दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में क्वारंटीन किए गए हैं। 

विज्ञापन


पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यूपी के जो लोग शामिल थे, उनके परिजनों से भी संपर्क किया गया तो इसकी पुष्टि हुई कि तब्लीगी जमात में शामिल सभी लोग अभी दिली में ही हैं। 
विज्ञापन


उक्त अधिकारी ने बताया कि सबसे अधिक पश्चिमी यूपी के लोग इस जमात में शामिल थे। इसके अलावा वाराणसी के भी तीन लोगों के बारे में जानकारी मिली है, जो निजामुद्दीन में आयोजित कार्यक्रम में थे। उक्त अधिकारी ने दावा किया कि सूचना मिलने के बाद तत्काल इसकी जांच कराई गई। ऐसा एक भी व्यक्ति नहीं मिला है जो जमात में शामिल होकर वापस यूपी आया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने 18 जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को एक आदेश जारी किया है कि वे निजामुद्दीन मरकज से भाग लेकर लौटने वाले लोगों का कोरोना टेस्ट करें और संक्रमित लोगों को अस्पताल में भर्ती कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed