फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   100-meter stretch of road caves in at CG City.

Lucknow News: सीजी सिटी में 100 मीटर सड़क धंसी

Mon, 28 Sep 2026 03:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
100-meter stretch of road caves in at CG City.
सीजी सिटी में 100 मीटर सड़क धंसी
लखनऊ। सीजी सिटी में प्लासियो मॉल के पीछे मल्टीलेवल पार्किंग के लिए चल रही 30 फीट गहरी खुदाई के पास रविवार सुबह सड़क का एक हिस्सा धंस गया। करीब साै मीटर तक धंसी सड़क की तस्वीरें वायरल होने के बाद एलडीए के अफसरों ने मौके का निरीक्षण कर स्थिति स्पष्ट की। अपर सचिव सीपी त्रिपाठी और अधिशासी अभियंता अजीत कुमार के मुताबिक लगातार तीन दिन हुई भारी बारिश के कारण खुदाई वाले स्थल के पास रेतीली मिट्टी में अत्यधिक पानी का रिसाव हुआ, जिससे निर्माण स्थल से सटी 12 मीटर चौड़ी सड़क का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


दोनों अधिकारियों ने बताया कि सीजी सिटी में प्लासियो मॉल के पीछे 6,898 वर्गमीटर क्षेत्रफल के भूखंड पर मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें 460 चार पहिया और 250 दोपहिया वाहनों की क्षमता होगी। पार्किंग के लिए स्थल पर 30 फीट गहरी ट्रिपल बेसमेंट की खुदाई हो रही है। बारिश के बाद मिट्टी में पानी का रिसाव बढ़ने से सड़क के क्षतिग्रस्त होने की स्थिति बनी। एलडीए की ओर से सड़क को पन्नी से कवर कर पानी के रिसाव को रोकने का प्रयास किया गया है। क्षति के वास्तविक कारण और इसकी सीमा की पुष्टि तकनीकी स्थल निरीक्षण के बाद ही हो सकेगी। मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण कर रही कार्यदायी संस्था को क्षतिग्रस्त हिस्से की आवश्यक मरम्मत और पुनर्स्थापना अपने खर्च पर, बिना किसी अतिरिक्त लागत के कराने के निर्देश दिए हैं। एलडीए के मुताबिक, सड़क पर ट्रैफिक लोड काफी कम था। फिलहाल क्षतिग्रस्त सड़क पर यातायात नहीं हो रहा है। इधर, लगातार बारिश से शहर के कई अन्य हिस्सों में भी सड़कों की स्थिति खराब हुई। जगह-जगह गड्ढे और जलभराव की स्थिति रही। फैजुल्लागंज समेत कई इलाकों में लोग घरों में घुसे पानी को बाहर निकालने में जुटे रहे।

सीजी सिटी में 100 मीटर सड़क धंसी

सीजी सिटी में 100 मीटर सड़क धंसी

सीजी सिटी में 100 मीटर सड़क धंसी

सीजी सिटी में 100 मीटर सड़क धंसी

सीजी सिटी में 100 मीटर सड़क धंसी

सीजी सिटी में 100 मीटर सड़क धंसी

सीजी सिटी में 100 मीटर सड़क धंसी

सीजी सिटी में 100 मीटर सड़क धंसी

सीजी सिटी में 100 मीटर सड़क धंसी

सीजी सिटी में 100 मीटर सड़क धंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed