{"_id":"697294dbf0e38339aa0ec515","slug":"100-encroachments-removed-amid-protests-lucknow-news-c-13-knp1002-1572082-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: विरोध के बीच 100 कब्जे हटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: विरोध के बीच 100 कब्जे हटाए
विज्ञापन
लखनऊ। नगर निगम ने बृहस्पतिवार को विरोध के बीच करीब 100 कब्जे हटाए। प्रतिबंधित पॉलिथीन का इस्तेमाल करने वाले दुकानदारों से जुर्माना वसूला। जोन एक के जोनल अधिकारी ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि विधानसभा से चारबाग तक, नरही सब्जी मंडी से राणा प्रताप मार्ग पर यूपीटेक चौराहे और वहां से श्रीराम टावर तक 20 से अधिक ठेले-गुमटी हटवाई गई। जोन तीन के जोनल अधिकारी आकाश कुमार ने बताया कि अलीगंज में आंचलिक विज्ञान केंद्र से पुरनिया चौराहे तक 15 अवैध दुकानें व एक पान की गुमटी हटाई गई।
जोन तीन के जोनल सिनेटरी अधिकारी मनोज यादव ने बताया कि अलीगंज में केंद्रीय भवन से पुरनिया चौराहा, गोशाला रोड तथा जानकीपुरम थाना रोड तक प्रतिबंधित पॉलिथीन की रोकथाम को लेकर अभियान चलाया गया। गंदगी फैलाने वालों के चालान काटने के साथ नौ हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। प्रतिबंधित पॉलिथीन का इस्तेमाल मिलने पर 19 चालान काटकर 26,900 रुपये जुर्माना वसूला गया। जोन आठ की टीम ने बंगला बाजार में गंदगी फैलाने वालों और प्रतिबंधित पॉलिथीन का इस्तेमाल करने वालों से 12,900 रुपये जुर्माना वसूला गया।