फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   100 Dengue patient found in lucknow

राजधानी में डेंगू का डंक तेज, एक दिन में मिले रिकॉर्ड 100 मरीज

Fri, 22 Oct 2021 01:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
100 Dengue patient found in lucknow
राजधानी में बढ़ा डेंगू का डंक। - फोटो : ??? ?????
राजधानी में बृहस्पतिवार को डेंगू के रिकॉर्ड 100 मरीज सामने आए। इससे स्वास्थ्य विभाग में अफरातफरी मच गई। डेंगू के मरीजों का यह एक दिन का आंकड़ा इस वर्ष में अभी तक सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन

वहीं, पॉजिटिव आए मरीजों का नमूना एलाइजा जांच के लिए भेजा जा रहा है। 11 नए मरीज भर्ती हुए हैं, जबकि 15 से अधिक निजी पैथोलॉजी में पॉजिटिव आए हैं।
बलरामपुर अस्पताल की ओपीडी में बीते 24 घंटे में करीब 250 से अधिक लोगों के नमूने लेकर जांच की गई। इसमें 27 कार्ड टेस्ट में पॉजिटिव आए हैं, जबकि पांच मरीज भर्ती हुए हैं।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल की ओपीडी में 36 लोग पॉजिटिव आए हैं, जबकि दो नए मरीज भर्ती हुए हैं। लोकबंधु अस्पताल की ओपीडी में 12 मरीज पॉजिटिव आए हैं।
जबकि चार नए मरीज भर्ती हुए हैं। निजी लैब में करीब 15 से अधिक मरीज पॉजिटिव आए हैं। इसमें कई भर्ती हैं और कई घर पर इलाज करवा रहे हैं।
नुक्कड़ नाटक के जरिए किया जागरूक
डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी त्रिपाठी ने मलेरिया निरीक्षक प्रशांत वर्मा एवं नवनीत राय के साथ त्रिवेणीनगर क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस मौके पर स्वयंसेवी संस्था सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च (सीफार) के सहयोग से आकार फाउंडेशन के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक जागो रे जागो से स्थानीय लोगों को संक्रामक बीमारियों से बचने को लेकर जागरूक किय।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में 29 पॉजिटिव
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अयोध्यादास, आलमनगर, शारदानगर, रफी अहमद किदवई, इन्दिरानगर, फैजुल्लागंज वार्ड के आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण किया। सीएमओ ने बताया कि अलीगंज, आलमबाग, टुड़ियागंज, मलिहाबाद, इंदिरानगर, चिनहट, एनके रोड, मोहनलालगंज क्षेत्र में कुल 29 डेंगू रोगी मिले। 2790 घरों के सर्वेक्षण में से 32 में मच्छरजनित स्थितियां पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed