{"_id":"5f85e0598ebc3e9b7965a869","slug":"100-days-special-campaign-will-be-run-for-pure-drinking-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुद्ध पेयजल के लिए चलेगा 100 दिनों का विशेष अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुद्ध पेयजल के लिए चलेगा 100 दिनों का विशेष अभियान
Tue, 13 Oct 2020 10:44 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 13 Oct 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में शुद्घ पेयजल आपूर्ति के लिए 100 दिनों का विशेष अभियान चलेगा। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबंधित अधिकारियों को सर्वे और आंकलन के आधार पर योजना बनाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केंद्र सरकार की ओर से चलाए जो वाले इस अभियान की समीक्षा कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग द्वारा ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, बाल विकास एवं पुष्टाहार, बेसिक, माध्यमिक शिक्षा, नगर विकास, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, समाज कल्याण विभाग के सहयोग से यह अभियान चलेगा। विभागों द्वारा हर सप्ताह इसकी समीक्षा की जाएगी। मुख्यसचिव 15 दिनों पर और मंत्री हर महीने समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल योजना संचालित की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूलों व आंगनबाड़ी केन्द्रों के अलावा सभी प्रमुख संस्थानों जैसे प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, पंचायत भवन, कल्याण केन्द्र, सामुदायिक शौचालयों में भी पाइप से जलापूर्ति कराने को कहा है।