{"_id":"615c6e7d8ebc3e9fbb6846e1","slug":"100-beds-joint-hospital-to-be-built-in-kanpur-and-jewar-12-crore-rupees-released-for-both-hospitals","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर और जेवर में बनेंगे 100 बेड के संयुक्त चिकित्सालय, दोनों अस्पतालों के लिए 12 करोड़ रुपया जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर और जेवर में बनेंगे 100 बेड के संयुक्त चिकित्सालय, दोनों अस्पतालों के लिए 12 करोड़ रुपया जारी
Tue, 05 Oct 2021 08:55 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 05 Oct 2021 08:55 PM IST
सार
निर्माम कार्य की जिम्मेदारी राजकीय निर्माण निगम को सौंपी गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर नगर के किदवई नगर और गौतमबुद्ध नगर के जेवर में 100-100 बेड के संयुक्त चिकित्सालय बनेंगे। दोनों अस्पतालों के लिए पहली किस्त के रूप में 12 करोड़ रुपया जारी किया गया है। निर्माम कार्य की जिम्मेदारी राजकीय निर्माण निगम को सौंपी गई है।
विज्ञापन
कानपुर नगर के किदवई नगर स्थित मौरंग मंडी में 4444.53 लाख की लागत से संयुक्त चिकित्सालय बनेगा। यह 100 बेड का होगा। इसके लिए पहली किस्त के रूप में छह करोड़ रुपाय जारी किया गया है। निर्माण कार्य शुरू करने से पहले पर्यावरण क्लीयरेंस लेना अनिवार्य किया गया है। इसी तरह गौतमबुद्ध नगर के जेवर में 4534.07 लाख की लागत से 100 का संयुक्त चिकित्सालय बनना है। इसके लिए भी छह करोड़ रुपया जारी किया गया है।
विज्ञापन
यहां 33 केवीए का विद्युत फीडर भी बनाया जोगा। इसके लिए 124.93 लाख रुपये की परियोजना तैयार की गई है। इसी तरह अमेठी जिला चिकित्सालय को उच्चीकृत कर राजकीय मेडिकल कालेज में बनाने के लिए 292.56 करोड़ रुपया स्वीकृत किया गया है, जिसमें प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति के सापेक्ष 20 करोड़ रुपया जारी किया गया है।
विज्ञापन