फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   10 trains will not run for two more days

Lucknow News: अभी दो दिन और नहीं चलेंगी 10 ट्रेनें

Tue, 28 Feb 2023 12:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Feb 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
10 trains will not run for two more days
रायबरेली। लखनऊ-वाराणसी रेल लाइन पर अंतू, जगेशरगंज, चिलबिला, प्रतापगढ़ में रेल लाइन दोहरीकरण के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य अभी पूरा नहीं हो पाया है। इसी कारण इस रेल मार्ग पर दौडने वाली 10 ट्रेनों का संचालन अभी दो दिन और शुरू नहीं हो सकेगा, क्योंकि इन ट्रेनों के निरस्तीकरण की अवधि बढ़ा दी गई है। इन गाड़ियों का संचालन 3 एवं 4 मार्च से पटरी पर लौट सकेगा।प्रतापगढ़ जिले में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से 20 से 28 फरवरी तक चार जोड़ी (आठ) ट्रेनों का संचालन प्रभावित किया गया था। इनमें लखनऊ और वाराणसी के बीच दौडने वाली इंटरसिटी, जौनपुर और रायबरेली के बीच चलने वाली इंटरसिटी, वाराणसी और लखनऊ के बीच दौडने वाली एक्सप्रेस ट्रेन, लखनऊ और प्रयागराज संगम के बीच दौडने वाली एक्सप्रेस ट्रेन शामिल है। ये सभी अब 2 मार्च तक निरस्त रहेंगी। साथ ही इस रूट पर दौड़ने वाली पंजाब मेल, नीलांचल एक्सप्रेस, अर्चना एक्सप्रेस समेत अन्य लंबी दूरी की ट्रेनें भी दूसरे रास्तों से 2 मार्च तक चलती रहेंगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि दिसंबर में कोहरे की वजह से तीन महीने के लिए निरस्त की गई वाराणसी और देहरादून के बीच दौड़ने वाली दोनों दिशाओं की जनता मेल भी अब 2 मार्च तक नहीं चल सकेगी।
विज्ञापन


दो दिन रद रहेगी नीलांचल
पुरी से आनंद विहार जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस 3 एवं 5 मार्च को और आनंद विहार से पुरी जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस 5 एवं 7 मार्च को निरस्त रहेगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने बताया कि खड़गपुर मंडल में रानीताल स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से नीलांचल एक्सप्रेस को निरस्त किया जाएगा।
विज्ञापन


जनता मेल का बदलेगा नंबर
वाराणसी और देहरादून के बीच दौड़ने वाली जनता मेल का नंबर बदल गया है। पहले यह गाड़ी 14265-66 नंबर से संचालित होती थी, जिसे बदल कर अब 15119-20 कर दिया गया है। स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार का कहना है कि अब जनता मेल बदले हुए नंबर से चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब मेल समेत कई ट्रेनें लेट
सोमवार को हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल साढ़े तीन घंटे और अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल दो घंटे विलंब से आई। इन ट्रेनों का संचालन बदले हुए मार्ग से हो रहा है। दिल्ली से प्रतापगढ़ जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस दो घंटे और सहारनपुर से प्रयागराज संगम जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस एक घंटे देर से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed