फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   10 schools of every districts will be made better in Uttar Pradesh.

Basic Shiksha Vibhag: हर जिले में दस-दस सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों को उच्चीकृत करने की तैयारी

Mon, 03 Oct 2022 04:18 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 03 Oct 2022 04:18 PM IST
सार

यूपी में प्रत्येक जिले के 10-10 विद्यालयों को बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। इसकी योजना बेसिक शिक्षा विभाग ने कर ली है।

विज्ञापन
10 schools of every districts will be made better in Uttar Pradesh.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश के विभिन्न जिलों में दस-दस सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों को उच्चीकृत करने की तैयारी है।

विज्ञापन


इन विद्यालयों में कंप्यूटर लैब, साइंस लैब, लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लास आदि अत्याधुनिक अवस्थापना सुविधाएं मुहैया कराने की योजना है। इसी क्रम में जिलों से चयनित विद्यालयों का पूरा ब्योरा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद की ओर से इस संबंध में सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को जारी निर्देशों में कहा गया है कि ऐसे विद्यालयों का स्थलीय सत्यापन जिला समन्वयक (निर्माण) के माध्यम से कराया जाए।
विज्ञापन


ऐसे विद्यालय ही चुने जाएं, जहां कक्षा 1 से 8 तक की कक्षाएं संचालित होती हैं। यहां यह भी देखा जाए कि वहां उच्चीकरण के लिए किस प्रकार के सिविल कार्य की जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed