यूपी में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, हादसों में अब तक 10 लोगों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। कई जिलों में भारी बारिश से बिजली आपूर्ति बाधित रही। सड़कों पर पानी भर जाने से आवागमन बाधित रहा। वहीं वर्षा जनित हादसों में 10 लोगों की मौत हो गई।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश से नदियां उफान पर हैं। बिजनौर में मोटा महादेव-भागूवाला बाईपास मार्ग पर लकड़हान नदी का रपटा पार करते समय एक पिकअप मैक्स वाहन नदी के उफान में बह गया और डूबने से वाहन चालक की मौत हो गई। मंडावली पुलिस ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है, मैक्स में सवार अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। इस दौरान वाहन चालक का शव बाहर निकाल लिया है।
सहारनपुर के देवबंद में बारिश के दौरान गांव बास्तम सुल्तानपुर में कच्चा मकान गिरने से महिला की मौत हो गई। सीतापुर में कच्चे मकानों के लिए बारिश आफत साबित हुई। अलग-अलग इलाकों में कच्ची दीवारें ढहने से एक महिला व बजुर्ग की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चों समेत 5 लोग जख्मी हो गए।
इन जिलों में ये रहे हालात
हापुड़ के कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला त्यागी नगर में बरसात के जलभराव में एक दिहाड़ी मजदूर की डूबकर मौत हो गई। वहीं आगरा में नुनिहाई स्थित प्रकाश नगर अंडरपास में मंगलवार रात हुई बारिश से पांच फुट तक पानी भर गया। इसमें एक राहगीर अप्पू शर्मा की डूबकर मौत हो गई। ललितपुर में बिजली गिरने से एक की जान चली गई।